24 News Update उदयपुर। रात का सन्नाटा, खेत में बहता पानी और फसल की रखवाली करता किसान… तभी झाड़ियों से अचानक तीन भालू निकले और देखते ही देखते हमला कर दिया। उदयपुर जिले के गोगुंदा उपखंड के सायरा क्षेत्र में शुक्रवार रात एक किसान पर तीन भालुओं ने हमला कर दिया। हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे देर रात उदयपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रोयड़ा के पास कड़ेचावास गांव की है। यहां कड़ेचावास निवासी प्रेम सिंह राजपूत (40) रात करीब 8 बजे अपने खेत में गेहूं की फसल को पानी दे रहे थे। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे तीन भालू अचानक बाहर आए और उन पर टूट पड़े। भालुओं ने उनके सिर, चेहरे और शरीर के कई हिस्सों पर गहरे घाव कर दिए। शोर सुनकर दौड़े ग्रामीण, भालू जंगल की ओर भागेहमले के दौरान प्रेम सिंह ने जोर-जोर से शोर मचाया। उनकी आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों ने शोर मचाकर और पत्थर फेंककर भालुओं को भगाया, जिसके बाद तीनों भालू झाड़ियों में छिपते हुए जंगल की ओर भाग गए। गंभीर रूप से घायल किसान को ग्रामीणों ने तुरंत उदयपुर के जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।वन विभाग और पुलिस मौके परघटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और सायरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और रात के समय अकेले खेतों या जंगल की ओर नहीं जाने की हिदायत दी है। तीन भालुओं के हमले के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।तीन महीने पहले भी हुआ था हमलाइसी इलाके के रोयड़ा गांव में करीब तीन महीने पहले भी भालुओं ने एक युवक लालाराम गमेती (28) पर हमला कर दिया था। वह गांव के भैरुजी मंदिर में पूजा करने जा रहा था, तभी पंचायत भवन और मंदिर के बीच भालुओं ने उसे घायल कर दिया था।कुंभलगढ़ अभयारण्य से सटा इलाकाग्रामीणों के अनुसार यह पूरा क्षेत्र कुंभलगढ़ वन्यजीव अभयारण्य से सटा हुआ है। घने जंगलों के कारण यहां भालुओं की संख्या काफी अधिक है और अक्सर उनका मूवमेंट आबादी वाले इलाकों तक हो जाता है। खेतों और गांवों के पास भालुओं की आवाजाही के कारण ग्रामीणों में लगातार भय बना हुआ है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation एमपीयूएटी: मसाला फसलों में मूल्य संवर्धन पर कृषक प्रशिक्षण सम्पन्न रसोई तक पहुंची युद्ध की आंच: उदयपुर में राजस्थान का सबसे महंगा घरेलू गैस सिलेंडर 944.50 रुपए