Site icon 24 News Update

अवैध कार्य को अंजाम देने की योजना बनाते तीन गिरफ्तार : तीन पावर बाइक जब्त, शांति भंग में दो गिरफ्तार   

Advertisements

24 News Update खेरवाड़ा, थाना क्षेत्र में थानाधिकारी दलपत सिंह राठौड के निर्देशन में कार्यवाही करते हुए सहायक उप निरीक्षक बंसीलाल द्वारा तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी गणों द्वारा अवैध कार्य को अंजाम देने की योजना बनाने, अपने कब्जे में चोरी की मोटरसाइकिल रखने, छोटी-छोटी गैंग बनाकर संगठित अपराध कार्य करने एवं चोरी करने कि किसी घटना को अंजाम देना प्रतीत होने पर पुलिस द्वारा संज्ञान लेते हुए हरीश पुत्र राकेश बोडात मीणा उम्र 20 वर्ष निवासी लराठी दोपचा फला ,राजू पुत्र जयंतीलाल भगोरा मीणा उम्र 19 वर्ष निवासी भूधर विकास नगर पुलिस थाना ऋषभदेव एवं राहुल पुत्र पन्नालाल सांगिया मीणा उम्र 22 वर्ष निवासी भलाई ढीकवास पुलिस थाना बावलवाड़ा को गिरफ्तार किया गया। सहायक उप निरीक्षक राकेश मेहता द्वारा प्रकरण का अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस द्वारा क्षेत्र किए गए अपराधों के बारे में तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार करने में हेड कांस्टेबल राकेश, कांस्टेबल कृष्ण कुमार, भरत ,हिमांशु एवं अशोक का योगदान रहा।

          इधर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए शांति भंग के आरोप में लोकेश कुमार पुत्र बंशीलाल उम्र 24 वर्ष निवासी सामी तेड जवास एवं मनीष सिंह पुत्र दिलीप सिंह राजपूत उम्र 19 वर्ष निवासी वणीबोर निचला फला को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को जमानत पर छोड़ा गया। हैड कांस्टेबल गोविंद सिंह द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है।

Exit mobile version