Advertisements
24 News Update उदयपुर। अंबामाता थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार 80 फीट रोड स्थित भारत पेट्रोल पंप के पास कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को ताश के पत्तों पर रुपए का दांव लगाते पकड़ा गया। प्रकरण में हैडकांस्टेबल भरत सिंह की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया, जिसमें बताया गया कि आरोपी सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे थे, जिससे एक को लाभ और अन्य को हानि हो रही थी। पुलिस ने मौके से शौकत हुसैन, मकसूद रजा और पुष्पेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच एएसआई रणजीत सिंह द्वारा की जा रही है।

