24 News update उदयपुर। शहर विधायक ताराचंद जैन ने यूडीए के अधिकारियों को शहर में चल रहे विकास कामों को लेकर चर्चा की और जो काम शहर में चल रहे है उनको तय समय में करने के निर्देश दिए। इस दौरान विशेष रूप से शहर में सडक़ों के विस्तारीकरण के साथ-साथ नई सडक़ों और बोटलनेक भी चर्चा की। मगर शक्ति नगर बोटल नेक पर एक शब्द भी चर्चा नहीं की गई। जबकि यह रोड कभी विधायक की प्राथमिकताओं में हुआ करता था। मगर अब वे इसका नाम तक नहीं ले रहे हैं। लगता है यह उनके बूते से बाहर की बात हो गई है।उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने यूडीए आयुक्त राहुल जैन औन यूडीए के अधिकारियों से शहर विधानसभा में चल रहे विकास कामों को लेकर चर्चा की। ठोकर चौराहे के विस्तारीकरण को लेकर पूर्व में किए दौरे और निर्णयों के बारे में चर्चा करने पर अधिकारियों ने बताया कि चौराहे पर विद्युत लाईनों को हटाने के लिए विद्युत विभाग से डिमांड जारी करवाने की प्रक्रिया की जा रही है, जो करीब एक सप्ताह में हो जाएगा। विधायक जैन का कहना है कि इस चौराहे को भी दुर्गानर्सरी की तरह ही विस्तारीरण किया जाएगा। इसी तरह विश्वविद्यालय मार्ग से शोभागपुरा रोड़ तक चौराहे के विस्तारीकरण के बारे में पूछने पर अधिकारियों ने बताया कि यहां पर भी विद्युत विभाग से डिमांड जारी करवाने की प्रक्रिया की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि यह प्रक्रिया एक सप्ताह मे हो जाएगी। विधायक जैन का कहना है कि इस मार्ग पर विद्युत खंभे और ट्रांसफार्मर को हटाने के बाद से ही सडक़ का विस्तारीकरण किया जाएगा और शोभागपुरा वाले मोड़ पर एक बड़ा चौराहा बनेगा ताकी यहां पर जाम की समस्या समाप्त हो सकें। इसी तरह शोभागपुरा रोड़ पर जूडियों के सामने बन रहे चौराहे के बारे में विधायक जैन ने पूछा तो अधिकारियों ने बताया कि आगामी दो माह से पहले-पहले यहां पर चौराहे के विस्तारीकरण का काम पूरा हो जाएगा। विधायक जैन ने पुरोहितों के तालाब वाली रोड़ पर मार्किंग के बारे में पूछा तो अधिकारियों ने बताया कि हाईवे से पुरोहितों के तालाब तक सडक़ को शीघ्र ही सही कर चौडी की जाएगी। कुम्हारों का भट्टा रेलवे लाईन के दोनों ओर लिंक रोड़ के बारे में विधायक ताराचंद जैन को यूडीए के अधिकारियों ने बताया कि इसमें एक तरफ तो लिंक रोड़ बनाने की कार्यवाही शुरू कर दी है। दूसरी ओर कुम्हारों के भट्टे से होती हुई गुरूरामदास कॉलोनी होते हुए छोटी नोखा और बड़ी नौखा से होते हुए माली कॉलोनी 100 फीट रोड़ तक की लिंक रोड़ काम शीघ्र शुरू किया जाएगा। विधायक ताराचंद जैन ने बताया कि नेहरू हॉस्टल के बाहर लिंक रोड़ का काम नए वीसी का सहमति पत्र मिलत ही दो सप्ताह में काम शुरू किया जाएगा। सुविवि के प्रकाश द्वारा के पास न्यू आरटीओ पर आ रहे बोटलनेक को लेकर शहर विधायक ताराचंद जैन का कहना है कि नए वीसी से चर्चा के बाद इसे भी शुरू करवा दिया जाएगा। इसी तरह पुराना शोभागपुरा में जूडियों शोरूम के सामने से बेकनी पुलिया तक रोड़ बनाने पर यूडीए के अधिकारियों ने शहर विधायक ताराचंद जैन को बताया कि काम चल रहा है और कृषि विवि की जमीन को छोडक़र शेष पर सडक़ बनाने का काम जल्द ही शुरू किया जाएगा। माली कॉलोनी 100 फीट रोड़ पर हो रहे अतिक्रमण के बारे में चर्चा के दौरान यूडीए अधिकारियों ने शहर विधायक ताराचंद जैन को बताया कि इस रोड़ पर नाले पर किया गया अतिक्रमण 1 सप्ताह में मुक्त करवा दिया जाएगा। शहर में सीसीटीवी कैमरें लगाने के बारे में शहर विधायक ने अधिकारियों से पूछा तो अधिकारियों ने बताया कि जिस कंपनी ने रेल्वे स्टेशन पर कैमरे लगाए है उससे सम्पर्क कर जल्द से जल्द यह काम भी शुरू करवाया जाएगा। इस दौरान यूडीए के अतिरिक्त मुख्य अभियंता संजीव शर्मा, वरिष्ठ अभियंता अनित माथुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।अतिक्रमण हटाने और सड़कों के विस्तार पर जोर Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर के पहलवानों ने मनाया दीपोत्सव, कुश्ती संघ ने दी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता की सौगात जैविक कृषि से कौशल विकास पर संगोष्ठी: किसानों को मिला नवाचार का संदेश