Advertisements
24 News Update उदयपुर। शहर के भूपालपुरा थाना क्षेत्र में लगातार दुपहिया वाहन चोरी के वारदातें हो रही है। पुलिस चोरों के आगे पस्त नजर आ रही है। अज्ञात चोर द्वारा मोटरसाइकिल चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार वाना निवासी श्री आमप्रकाश पुत्र सुरेशचन्द्र मेनारिया (34) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उनकी मोटरसाइकिल को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। घटना 18 अप्रैल 2026 को शाम करीब 4:45 बजे की बताई जा रही है। प्रार्थी ने बताया कि उनकी मोटरसाइकिल लेकसिटी मॉल स्थित रेडिसन होटल के सामने खड़ी थी, जहां से अज्ञात व्यक्ति वाहन चुरा कर फरार हो गया। इस संबंध में भूपालपुरा थाना पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हैड कांस्टेबल दिनेशसिंह को सौंपी गई है।

