Site icon 24 News Update

ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच

Advertisements

24 News Update उदयपुर। गोवर्धन विलास थाना पुलिस क्षेत्र में अज्ञात चोर द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करने का मामला सामने आया है। घटना ट्रांसपोर्ट नगर इलाके की है, जहां घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। पुलिस के अनुसार धनसिंह सारंगदेवोत ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह मूल रूप से खेरोदा थाना क्षेत्र के राठौड़ों का गुड़ा गांव का रहने वाला है और वर्तमान में ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहा है। प्रार्थी ने बताया कि अज्ञात चोर उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। मामले की जांच एएसआई मोहनलाल कर रहे हैं। पुलिस ने वाहन चोर की तलाश तेज कर दी है।

Exit mobile version