Site icon 24 News Update

राताखेत क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी, चोर गिरोह के आगे पुलिस पस्त

Advertisements

24 News Update उदयपुर। उदयपुर शहर में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। पुलिस की ख्ती व एक गिरोह के पकड़े जाने के बाद भी हालात बुरे हैं। अन्य कई गिरोह ​सक्रिय होने का आंदेशा है। अम्बामाता थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की घटना सामने आई है। मामले में पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार चुन्नीलाल दरंगा पुत्र भगवानलाल दरंगा, उम्र 59 वर्ष निवासी आर-58 ए, राताखेत 80ं फीट अंदर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि अज्ञात व्यक्ति उनकी मोटरसाइकिल 11 मई को चोरी कर ले गया।
रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज किया है। प्रकरण की जांच हेड कांस्टेबल विमल कुमार द्वारा की जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और संदिग्ध गतिविधियों की जांच में जुटी हुई है।

Exit mobile version