उदयपुर, 1 जनवरी। जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर ने जिला उदयपुर कांस्टेबल भर्ती 2025 में चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन, बायोमेट्रिक सत्यापन और मेडिकल परीक्षण का अंतिम अवसर देने की घोषणा की है। पिछले आदेश क्रमांक 28579 दिनांक 19.12.2025 के अनुसार, कांस्टेबल सामान्य (नॉन-टीएसपी) के 385, कांस्टेबल चालक (नॉन-टीएसपी) के 17 और कांस्टेबल सामान्य (टीएसपी) के 88 अभ्यर्थियों का सत्यापन 23 से 27 दिसंबर 2025 तक रिज़र्व पुलिस लाइन और महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय में किया गया था।
जिला पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुसार, जो अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे – नॉन-टीएसपी सामान्य में 30 और नॉन-टीएसपी चालक में 1 उम्मीदवार – उन्हें अंतिम अवसर प्रदान किया जा रहा है। इन अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन, बायोमेट्रिक सत्यापन और मेडिकल परीक्षण 03 जनवरी 2026 को प्रातः 08:00 बजे से कमरा नं. 211, कार्यालय जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर में किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर उपस्थित होकर सत्यापन प्रक्रिया पूरी करें, ताकि उनके चयन की प्रक्रिया में कोई बाधा न आए।

