24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। पुलिस थाना गोगुंदा ने ललित मोटर्स शोरूम और रावलिया कलां में मोबाइल की दुकान में चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का माल व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। थानाधिकारी श्याम सिंह ने बताया कि दिनांक 4 जुलाई 2025 को प्रार्थी वीरेंद्र सिंह पुत्र जसवंत सिंह राव, प्रोप्राइटर ललित मोटर्स गोगुंदा, ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 3 जुलाई की रात करीब 3 बजे दो अज्ञात युवक ललित मोटर्स हीरो शोरूम में घुसकर लगभग 2.80 लाख रुपए नकद, टायर व अन्य सामान चोरी कर ले गए। मामला प्रकरण संख्या 300/2025 धारा 331 (4), 305 (a) बीएनएस 2023 में दर्ज कर उप निरीक्षक हितेश कुमार को अनुसंधान सौंपा गया। पुलिस अधीक्षक उदयपुर योगेश गोयल (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय गोपाल स्वरूप मेवाड़ा (RPS) एवं गिर्वा वृत्ताधिकारी सूर्यवीर सिंह के निर्देशन में श्याम सिंह पु.नि., हितेश कुमार उपनिरीक्षक सहित टीम गठित की गई।📸 CCTV फुटेज और मुखबिर सूचना से आरोपी चिह्नितसीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुलिए की पहचान कर करीब 100 लोगों से पूछताछ की गई। मुखबिर सूचना पर नकाबपोश आरोपियों की पहचान थावराराम पुत्र केसाराम गमेती, प्रेमाराम पुत्र नाथूराम गमेती (दोनों निवासी बागड़ा थाना गोगुंदा) के रूप में हुई। पूछताछ में इन दोनों के साथ पुष्कर पुत्र नाथूराम गमेती और भमराराम पुत्र चुन्नीलाल गमेती (निवासी बागड़ा) का नाम भी सामने आया।दबिश और गिरफ्तारीपुलिस ने संभावित ठिकानों कुंभलगढ़, सायरा, सादड़ी, देसूरी आदि क्षेत्रों में दबिश दी। आरोपी लगातार ठिकाने बदलते रहे और चोरी के पैसों से मौज-मस्ती कर रहे थे।मुखबिर सूचना पर 3 आरोपियों — प्रेमाराम (20 वर्ष) पुष्कर (19 वर्ष) भमराराम (18 वर्ष 3 माह) को डिटेन कर पूछताछ की गई। तीनों ने वारदात करना स्वीकार कर लिया। आरोपियों ने करीब 15 दिन पहले रावलिया कला गांव में मोबाइल दुकान में चोरी करना भी कबूल किया। इनसे कुल ₹60,550 नकद एवं घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की गई। चोरी का शेष माल और फरार आरोपी की तलाश जारी है।पुलिस टीमश्याम सिंह पु.नि. (थानाधिकारी)हितेश कुमार उपनिरीक्षकयोगेंद्र कानि. नं. 1080किशोर कुमार कानि. नं. 3107 (विशेष भूमिका)रामस्वरूप कानि. नं. 1274 (विशेष भूमिका)प्रताप सिंह कानि. नं. 1598नारायण सिंह कानि. नं. 1745 (विशेष भूमिका)शिव सिंह कानि. नं. 831लोकेश रायकवाल (साइबर सेल)श्याम सिंह थानाधिकारी ने बताया कि अन्य फरार आरोपियों की तलाश और जांच जारी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation गुरु ज्ञान, संस्कार और चेतना के वाहक हैं: कुलपति प्रो. सारंगदेवोत, राजस्थान विद्यापीठ में गुरु पूर्णिमा पर भव्य ‘गुरु सम्मान समारोह’, शिक्षकों और कुलपति का हुआ सम्मान उदयपुर में कैट उड़ान एग्जीबिशन : 700 महिलाओं का ‘शेरोज़ ऑफ उड़ान अवार्ड’ से सम्मान, हेल्थ कैंप में 800 से अधिक लाभान्वित