Site icon 24 News Update

सुखेर थाना क्षेत्र में चोरी, घर से सोने-चांदी के आभूषण उड़ाए

Advertisements

24 News Update उदयपुर। सुखेर थाना क्षेत्र में घर में घुसकर सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ब्राह्मणों का गुड़ा कुम्भा मगरा निवासी जोधसिंह सिसोदिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 27 अप्रैल की रात्रि लगभग दस बजे अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुसा और सोने-चांदी के आभूषण चुरा कर ले गया। घटना की सूचना 27 अप्रैल को शाम को पुलिस को दी गई, जिस पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। मामले की जांच पुलिस अधिकारी जगदीश चंद्र के निर्देशन में की जा रही है।

Exit mobile version