24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के निकट्वर्ती डूंगरपुर मार्ग पर स्थित ग्राम पंचायत महिला सरपंच ने उपखण्ड अधिकारी के नाम ज्ञापन देते हुए उपराष्ट्रपति से मुलाकात के लिए समय चाहने की मांग की गई।पंचायत सरपंच तुलसी देवी मालीवाड ने उसके पति कचरा मालीवाड के साथ उपखण्ड अधिकारी सुबोध सिह चारण को ज्ञापन देते हुए बताया की पाडला हाडलिया सरपंच पद पर हू दिनाक 15 अगस्त 2022 को पंचायत भवन में घोषणा की थी की मेरे ग्राम पंचायत क्षेत्र में राजकीय विद्यालय में जो भी बालक बालिका सर्व समाज का कक्षा 10 व 12 में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करेगा उसे दयपुर से नई दिल्ली तक हवाई जहाज से यात्रा करवाने के साथ ही उपराष्ट्रपति से भी मुलाकात का वादा किया था इसलिए उपराष्ट्रपति से मुलाकात की दिनाक एवं समय तक करवाई जावें ताकि हवाई जहाज में टिकट बुकिंग करवाई जा सके। वर्ष 2022 से 2025 तक कुल 20 बालक बालिकाओ 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation श्री रामायण मनका 108 का 108 वां पाठ सारंगपुर हनुमान जी मंदिर में होगा शहरी सेवा शिविर प्री केम्प का आयोजन