24 News update खेरोदा (बुद्धिप्रकाश पाराशर)। वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के वीर तेजाजी जाट समाज ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियां की हैं। यह निर्णय रविवार को मगरिया श्याम, चारगदिया में आयोजित समाज की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।समाज अध्यक्ष लालचंद जाट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पंचों और समाज के वरिष्ठजनों (मौतबीरान) ने भाग लिया। विचार-विमर्श के बाद मांगीलाल किकावास एवं गंगाराम अमरपुरा जागीर को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं, छोगालाल माडावत (रुण्डेड़ा) को कोषाध्यक्ष तथा भेरूलाल तारावट और दिलीप खालातोड़ को महामंत्री का दायित्व सौंपा गया।बैठक में संगठन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से कई वरिष्ठ सदस्यों को संरक्षक की जिम्मेदारी भी दी गई। इनमें देवीलाल रुण्डेड़ा, पूर्व उपप्रधान देवीलाल चारगदिया, माधवलाल पारला बासड़ा, सरपंच किशनलाल पीथलपुरा तथा रामलाल अमरपुरा खालसा शामिल हैं।इसी प्रकार संगठन मंत्री पद पर माधवलाल कानावत (रुण्डेड़ा), रामलाल पटवारी (रुण्डेड़ा), प्रताप चारगदिया, नारायण सारंगपुरा, प्रभुलाल पूरीयाखेड़ी तथा भेरूलाल काकानियों का खेड़ा को नियुक्त किया गया।बैठक में संगठन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए प्रत्येक गांव से 101 नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया। साथ ही अगली बैठक 9 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे लूणदा स्थित महादेवजी के स्थान पर आयोजित करने का निर्णय लिया गया।बैठक के समापन पर अध्यक्ष लालचंद जाट की ओर से उपस्थित पंचों, समाज के वरिष्ठजनों एवं अन्य अतिथियों के लिए चाय-नाश्ते और भोजन की व्यवस्था की गई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation तेरापंथ सभा की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न सुखविपाक सूत्र के वांचन में हर्षित मुनि का संदेश: विचार, वचन और कर्म की एकरूपता ही जीवन की सच्ची महानता