– मुनि संजय कुमार, मुनि प्रकाश कुमार एवं मुनि सिद्ध प्रज्ञ के सान्निध्य में हुआ शपथ ग्रहण समारोह 24 News Update उदयपुर, 3 अगस्त। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, उदयपुर की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को भुवाणा स्थित महाप्रज्ञ विहार में तेरापंथ धर्मसंघ के मुनि संजय कुमार, मुनि प्रकाश कुमार एवं मुनि सिद्ध प्रज्ञ के सान्निध्य में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री गौतम दक तथा न्यायाधीश पीयूष जेलिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने नवनियुक्त अध्यक्ष राजकुमार कच्छारा एवं उनकी टीम को संगठन के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।समारोह में निवर्तमान अध्यक्ष कमल नाहटा ने अध्यक्ष राजकुमार कच्छारा को शपथ दिलाई । इसके बाद नवनियुक्त अध्यक्ष कच्छारा ने नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नई कार्यकारिणी में विनोद माण्डोत को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अरुण चव्हाण एवं विनोद चण्डालिया को उपाध्यक्ष, राकेश नाहर को मंत्री, राजीव सुराणा एवं राजेन्द्र चण्डालिया को सहमंत्री, लोकेश कोठारी को कोषाध्यक्ष तथा दीपक सिंघवी को संगठन मंत्री का दायित्व सौंपा गया। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों एवं विभिन्न प्रभारियों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।इस अवसर पर मुनिश्री संजय कुमार ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि पद सम्मान नहीं, बल्कि सेवा और उत्तरदायित्व का माध्यम है। संगठन की मजबूती आपसी समन्वय, अनुशासन और सेवा भावना से ही संभव है। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से समाज, संगठन और मानवता के हित में समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुनि प्रकाश कुमार व मुनि सिद्धप्रज्ञ ने भी अपने विचार व्यक्त किए।समारोह में स्वागत निवर्तमान अध्यक्ष कमल नाहटा द्वारा तथा संचालन मंत्री राकेश नाहर ने किया तथा अंत में उपाध्यक्ष विनोद चण्डालिया ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation भाजपा की संगठनात्मक बैठक शक्ति केंद्र कठार पर हुई सम्पन्न वीर तेजाजी जाट समाज ने किया कार्यकारिणी का विस्तार, गांव-गांव से 101 नए सदस्य जोड़ने का निर्णय