24 News Update डूंगरपुर। जिले में बढ़ती ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने कक्षा 1 से 5 के विद्यार्थियों के लिए 6 जनवरी से 8 जनवरी तक अवकाश घोषित किया है। आदेश के अनुसार इस अवधि में जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्र, मां बांडी केंद्र और सरकारी व निजी विद्यालयों में प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों की पढ़ाई स्थगित रहेगी।
कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों का विद्यालय समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। यह आदेश केवल विद्यार्थियों पर लागू होगा। विद्यालयों, आंगनवाड़ी केंद्रों और मां बांडी केंद्रों के समस्त कर्मचारी सामान्य समयानुसार कार्यरत रहेंगे और किसी भी परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव नहीं किया जाएगा।
जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधकों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई सरकारी या निजी विद्यालय इस आदेश का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
डूंगरपुर में शीतलहर के चलते कक्षा 1 से 5 के विद्यार्थियों के लिए 3 दिन का अवकाश, जिला कलक्टर ने आदेश जारी किया

Advertisements
