24 News Update उदयपुर। राज्य सरकार के बजट 2026-27 को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। माकपा जिला सचिव एवं पूर्व पार्षद राजेश सिंघवी ने वित्त मंत्री दीया कुमारी द्वारा पेश किए गए बजट को राजस्थान की जनता को “ऊंचे सपने दिखाकर फिर से ठगने वाला बजट” करार दिया है।राजेश सिंघवी ने कहा कि यह बजट आम जनता, मध्यम वर्ग, मजदूर, किसान, छात्र और युवाओं के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाने के बजाय केवल शब्दों और लफ्फाजी तक सीमित है। उन्होंने आरोप लगाया कि बजट में जमीनी समस्याओं का कोई समाधान नजर नहीं आता।युवाओं के प्रति असंवेदनशील सोच का आरोपमाकपा नेता ने मुख्यमंत्री के उस कथन पर कड़ी आपत्ति जताई, जिसमें कहा गया कि “राजस्थान का युवा नौकरी लेने वाला नहीं, नौकरी देने वाला बने”। सिंघवी ने इसे रोजगार की प्रतीक्षा कर रहे लाखों युवाओं के घावों पर नमक छिड़कने जैसा बताते हुए कहा कि यह बयान बेरोजगार युवाओं के प्रति सरकार की असंवेदनशीलता और क्रूर सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में लाखों पद रिक्त पड़े हैं, लेकिन बजट में इन पदों को भरने को लेकर कोई ठोस प्रावधान नहीं किया गया। किसान, मजदूर और सामाजिक वर्गों की उपेक्षासिंघवी ने आरोप लगाया कि किसान लगातार बर्बादी की ओर बढ़ रहा है, लेकिन बजट में फसलों के उचित मूल्य, खरीद व्यवस्था और नई मंडियों की स्थापना को लेकर कोई ठोस घोषणा नहीं की गई।उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के चलते उद्योग बंद हो रहे हैं, लेकिन न तो बंद उद्योगों के पुनरुद्धार की कोई योजना है और न ही वहां कार्यरत मजदूरों के पुनर्वास की। शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय पर सवालमाकपा नेता ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के अस्पतालों में डॉक्टर, दवाइयां, जांच उपकरण, स्टाफ और भवनों की भारी कमी है। वहीं, स्कूलों की हालत जर्जर है, पढ़ाई की व्यवस्था कमजोर है और छात्रावास बदहाल स्थिति में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बजट में दलितों, आदिवासियों, महिलाओं और कर्मचारियों के कल्याण के लिए कोई ठोस योजना नहीं है तथा पुरानी पेंशन योजना को लेकर भी कोई घोषणा नहीं की गई।उदयपुर को भी निराशाराजेश सिंघवी ने कहा कि यह बजट उदयपुर की जनता के लिए भी छलावा साबित हुआ है। बजट में उदयपुर के लिए ऐसी कोई बड़ी घोषणा नहीं की गई, जिससे आम लोगों को सीधा लाभ मिल सके। उन्होंने निष्कर्ष निकालते हुए कहा कि बजट 2026-27 विकास का दस्तावेज नहीं, बल्कि जनता की वास्तविक समस्याओं से आंख मूंदने वाला बजट है, जो आने वाले समय में जन असंतोष को और बढ़ाएगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बजट में आयड़ को थाना बनाने की घोषणा, सिग्नल-फ्री उदयपुर और अंडरग्राउंड वायरिंग की सौगात : विधायक ताराचंद जैन प्रदेश में 2 लाख 34 हजार लीटर से अधिक वॉश नष्ट निरोधात्मक कार्रवाई में 894 केस दर्ज – 718 गिरफ्तार