24 न्यूज अपडेट, जयपुर। राजस्थान पंचायती राज माध्यमिक शिक्षक संघ की नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह जयपुर स्थित होटल गणगौर में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष महावीर शर्मा थे। समारोह की अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष शेरसिंह चौहान ने की व विशिष्ट अतिथि महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष तेज सिंह राठौड़, संघ के परिवाद समिति अध्यक्ष इंद्राज जाखड़, प्रदेश सभाध्यक्ष रामप्रताप मीना, प्रदेश संघर्ष समिति संयोजक जवरीलाल प्रजापत, प्रदेश प्रवक्ता नारायण सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष सतीश जैन व प्रदेश महिला संयोजिका कृष्णा यादव रहे। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों को विधिवत शपथ दिलाई गई तथा संगठन की आगामी नीतियों व कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। समारोह में प्रदेश भर से आए शिक्षकों, प्रतिनिधियों एवं संघ से जुड़े गणमान्य सदस्यों ने भाग लिया।
अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि महावीर शर्मा ने संगठन की एकजुटता की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था की मजबूती में राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने संगठन को हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए संघ के प्रतिनिधिमंडल के साथ शिक्षा मंत्री से जल्द वार्ता कर तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण सहित सभी वाजिब समस्याओं का समाधान करवाने की बात कही।

संघ के प्रदेशाध्यक्ष शेरसिंह चौहान ने संगठन की मजबूती के लिए संघ के सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक शिक्षकों को संगठन से जोड़कर संगठन को मजबूत बनाने पर बल देने का आह्वान किया। संघ के प्रदेश महामंत्री गोपाल मीना ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए संगठन की गतिविधियों, उपलब्धियों और आगामी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश उपाध्यक्ष कन्हैयालाल सैनी, प्रकाश विश्नोई खारा, संतोक सिंह सिनली, सुखलाल मीना, राजेंद्र कुमार गौतम, नवीन व्यास, जसकरण सिंह बराड़, विक्रम सिंह करणौत, अशोक चोरडीया, हुक्मीचंद मिश्रा, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष बेबी नंदा, गोपी कुमावत, अलवर जिलाध्यक्ष मुकेश मीना, उदयपुर जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर परमार, जोधपुर जिलाध्यक्ष जवरीलाल आर्य, टोंक जिलाध्यक्ष चौथमल गुर्जर, प्रदेश संयुक्त महामंत्री संजीव बेदी, गिर्राज वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता राहुल सिंह गुर्जर, प्रदेश सलाहकार दशरथ सिंह सोलंकी, हरिशंकर गुर्जर, प्रदेश मंत्री गोपाल लाल गुर्जर, भंवरलाल मीना, तुलसीराम सुथार, करोली जिला संयोजक राजेंद्र वर्मा, जितेंद्र गौड़ सहित प्रदेश के समस्त जिलाध्यक्ष, जिलामंत्री, सभाध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी ने भाग लिया।

Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.