उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के लेखांकन एवं व्यावसायिक सांख्यिकी विभाग द्वारा रूसा के तहत तीन दिवसीय एमएस एक्सेल कार्यशाला का शुभारंभ वाणिज्य महाविद्यालय के कंप्यूटर लैब में हुआ। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. भगवती प्रसाद सारस्वत ने आयोजन के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे वाणिज्य महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. शूरवीर सिंह भाणावत ने अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में कहा कि वर्तमान कॉर्पोरेट जगत में एमएस एक्सेल की अत्यधिक मांग है। उन्होंने कहा कि एमएस एक्सेल केवल एक सॉफ्टवेयर नहीं, बल्कि वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों के लिए एक अनिवार्य कौशल है। इसके माध्यम से विद्यार्थी अध्ययन के साथ-साथ आय के अवसर भी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यदि विद्यार्थी एक्सेल में दक्षता हासिल कर लें तो वे प्रतिमाह 30 से 35 हजार रुपये तक कमा सकते हैं।कार्यशाला की आयोजन सचिव डॉ. पारुल दशोरा ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि कार्यशाला में अर्जित ज्ञान का निरंतर अभ्यास आवश्यक है, तभी उसका वास्तविक लाभ मिल सकेगा। उन्होंने एक्सेल के माध्यम से रोजगार के स्वर्णिम अवसर प्राप्त करने तथा कार्यों को स्वचालित बनाकर समय एवं श्रम की बचत करने पर बल दिया।प्रशिक्षण कार्यक्रम के सूत्रधार एवं रिसोर्स पर्सन सीए रितेश पारख हैं, जिन्हें 20 वर्षों का अनुभव है। वे विद्यार्थियों को एक्सेल के एडवांस फंक्शन एवं व्यावसायिक अनुप्रयोगों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं। कार्यशाला में कुल 40 विद्यार्थियों के साथ-साथ वाणिज्य महाविद्यालय के गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों ने भी पंजीकरण कराया है। सभी प्रतिभागी आधुनिक लेखांकन एवं डेटा प्रबंधन की बारीकियों को सीख रहे हैं। विभाग की इस पहल की विद्यार्थियों द्वारा सराहना की जा रही है।शुभारंभ अवसर पर सह-अधिष्ठाता डॉ. शिल्पा वर्डिया एवं डॉ. पुष्पराज मीणा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में डॉ. प्रियंका जैन, नेहा पंड्या, हीना साल्वी, कलीम खान, शालिनी चास्ता, भक्ति कुमावत एवं दीक्षांत सेन का विशेष योगदान रहा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के सीटीएई में एनएसएस विशेष शिविर के तहत गेम फेयर आयोजित उदयपुर जिले में पंचायतीराज मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन, 9,426 मतदाताओं की वृद्धि