24 News Update उदयपुर। चित्रकूट नगर स्थित श्री रामेश्वरम महादेव मंदिर में मंगलवार को दूसरा पाटोत्सव हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। ज्येष्ठ माह की द्वितीया तिथि पर आयोजित इस भव्य धार्मिक आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पाटोत्सव से पहले इंद्रदेव की वर्षा ने मानो स्वयं महादेव का जलाभिषेक कर दिया। इसके बाद मंदिर परिसर में पंडित जुगल किशोर त्रिवेदी के सान्निध्य में जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और महाशृंगार किया गया। सोसायटी की महिला मंडल ने मंदिर को फूलों से विशेष रूप से सजाया।ध्वजावर्तन में दिखा समर्पणशाम 6:15 बजे शुभ मुहूर्त में नरपत सिंह रावल ने अपने पदाधिकारियों एवं सोसायटी सदस्यों के साथ मंदिर की ध्वजा बदलने की परंपरा निभाई। इस दौरान महादेव के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। पूजा और ध्वजावर्तन के उपरांत श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी का लाभ लिया। दोपहर 4 बजे से शाम 6 बजे तक भव्य हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें राजेश गर्ग और सुरेश जांगिड़ ने सपत्नीक आहुतियां अर्पित कीं। सोसायटी के सैकड़ों सदस्य, पुरुष और महिलाएं एक जैसे परिधान (पुरुष–कुर्ता-पायजामा, महिलाएं–लाल साड़ी) में शामिल हुए और धार्मिक आयोजनों में सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में समाजसेवी गजपाल सिंह राठौड़, संतोष मीणा और भुवाणा के पूर्व सरपंच अनिल चित्तौड़ा का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में नरपत सिंह रावल, शिव सिंह चौहान, ललित पानेरी, रामचंद्र सिंह झाला, भवानी शंकर शर्मा, बी.पी. सिंह, हिम्मत सिंह राव, हरि सिंह राव, राजेश गर्ग, अर्जुन सिंह राव, लक्ष्मी नारायण पालीवाल, हिम्मत माली, निरंजन टेलर, विश्वेंद्र सिंह राव, गणेश गुरनानी, बृजराज सुवालका, रघुनाथ शर्मा, सुनील शर्मा, भूपेश सेन, श्रवण सिंह राठौड़, अर्जुन सिंह चौहान, रंगू सिंह पंवार, सुनील जोशी, राहुल उधानी, भारत सिंह राजावत, उगमनाथ, विनोद शर्मा, हिमांशु गुप्ता, शीला गुप्ता, अल्पना गर्ग, विमला आर्य, कलावती शर्मा एवं वर्षा गुरुनानी सहित बड़ी संख्या में सोसायटी के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कमल में ‘कीचड़’ : मंत्री विजय शाह के विवादित बयान पर हाईकोर्ट का सख्त रुख, 4 घंटे में एफआईआर के आदेश हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, 5 दिन की पुलिस रिमांड पर