Site icon 24 News Update

नगर निगम का यूडी टेक्स का डंडा लाया रंग, लक्ष्य के मुकाबले 109.88% ज्यादा की वसूली

Advertisements

24 news update उदयपुर. उदयपुर नगर निगम की टीम और स्पैरो साफ्टटैक प्राइवेट लिमिटेड (SSPL) ने मिलकर संपत्ति कर वसूली में बड़ी सफलता हासिल की है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंत तक निगम ने 18.68 करोड़ रुपये की टैक्स वसूली कर लक्ष्य से अधिक राजस्व अर्जित किया।
लक्ष्य से ज्यादा टैक्स वसूली, मार्च में रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन
नगर निगम ने मार्च 2025 तक 17 करोड़ रुपये टैक्स वसूलने का लक्ष्य रखा था, लेकिन 18.68 करोड़ रुपये की वसूली कर लक्ष्य का 109.88% पूरा कर लिया गया।
मार्च के अंत में ही 9 करोड़ रुपये वसूले गए, जो कुल लक्ष्य (17 करोड़) का 52.94% है।
जनवरी तक केवल 4 करोड़ रुपये वसूले गए थे, जो कुल लक्ष्य का 23.53% था।
जनवरी से मार्च के बीच सख्त कार्रवाई के बाद 14.68 करोड़ की अतिरिक्त वसूली हुई, जिससे लक्ष्य से अधिक टैक्स संग्रह संभव हो पाया।
सख्ती के बाद आई तेजी
जनवरी तक वसूली अपेक्षाकृत कम थी, लेकिन इसके बाद नगर निगम ने बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी। कई प्रतिष्ठानों और संपत्तियों को सीज किया गया, जिससे मार्च के अंत तक वसूली के आंकड़ों में भारी इजाफा हुआ।
नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसी सख्ती जारी रहेगी, ताकि टैक्स चोरी को रोका जा सके और निगम की वित्तीय स्थिति मजबूत बनी रहे। स्पैरो साफ्टटैक प्राइवेट लिमिटेड (SSPL) की टीम ने प्रोजेक्ट मैनेजर शशि भूषण के नेतृत्व में यह कार्रवाई सफलतापूर्वक पूरी की।

Exit mobile version