24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। विधायक कार्यालय में मंगलवार को विधायक शंकरलाल डेचा ने जनसुनवाई की, जिसमें नगर सहित आसपास के गांवों के लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। जनसुनवाई के दौरान नगर में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता के पास सागवाड़ा के साथ-साथ उदयपुर का अतिरिक्त कार्यभार होने के कारण स्थानीय कार्य समय पर नहीं हो पाने की समस्या सामने आई। इस पर विधायक ने संबंधित कनिष्ठ अभियंता को कार्यालय में बुलाकर नगर परिषद सागवाड़ा में सप्ताह में दो दिन अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए।
जननी सुरक्षा योजना के तहत कई पीएचसी में वाहन की कमी के कारण आमजन को हो रही परेशानी का मुद्दा भी उठाया गया। इस पर बीसीएमएचओ पंकज खाट को निर्देशित किया गया कि जहां ऐसी समस्या है वहां तत्काल जानकारी लेकर, यदि सरकारी वाहन (108/104) उपलब्ध नहीं हो तो निजी वाहन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि प्रसूताओं को समय पर लाभ मिल सके।
जनसुनवाई में कई ग्रामीण भी अपने-अपने गांवों की समस्याएं लेकर पहुंचे। विधायक ने संबंधित अधिकारियों से टेलीफोन पर वार्ता कर कई मामलों में तत्काल समाधान के निर्देश दिए।
नगर अध्यक्ष यशवंत गवारिया, नानालाल दर्जी, बालकृष्ण पाटीदार, ताजेंग पाटीदार, चंदन सिंह चौहान, भोपाल सिंह पंवार, महेंद्र पंवार, गणेश सेवक सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विधायक ने की जनसुनवाई, नगर सहित आसपास के कई गांवों के लोगों ने रखीं समस्याएं

Advertisements
