Site icon 24 News Update

मासिक जिला स्तरीय जन सुनवाईजिला कलेक्टर ने सुनी जनता की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश

Advertisements

24newsupdate उदयपुर। जिला कलेक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित डीओआईटी परिसर में मासिक जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन गुरुवार को हुआ। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे और अपनी समस्याएँ जिला प्रशासन के समक्ष रखीं। सहायक निदेशक लोक सेवाएं हितेश कुमार सोनी ने बताया कि इस गुरुवार को आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में कुल 100 प्रकरण प्राप्त हुए इनमें से अधिकांश प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर शेष प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को निर्धारित समय सीमा में समस्या निस्तारित करते हुए की गई कार्रवाई के बारे में जिला कलेक्टर को अवगत कराने के निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई में अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी
जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर नमित मेहता ने प्रत्येक परिवादी की समस्या को ध्यानपूर्वक सुना और मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम प्रशासन दीपेंद्र सिंह राठौड़, जिला परिषद सीईओ रिया डाबी, नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश, गिर्वा उपखंड अधिकारी सोनिका कुमारी, यूडीए आयुक्त राहुल जैन समेत कई जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
महत्वपूर्ण मामलों पर तत्काल निर्देश
जनसुनवाई में बुझड़ा तालाब पर हो रहे अतिक्रमण की शिकायत पर कलेक्टर ने त्वरित जाँच के आदेश दिए। इसके अलावा, यूडीए संबंधित प्रकरण, लघु वन उपज, मनरेगा जॉब कार्ड, ग्रामीण परिवहन बसों में अधिकृत किराया सूची चस्पा करने, पारिवारिक पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, पुलिस प्रकरण और सड़क निर्माण जैसी समस्याओं पर भी अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।
परिवादियों को मिला सकारात्मक आष्वासन
जनसुनवाई के दौरान कुछ परिवादी ऐसे भी थे जो अधीनस्थ कार्यालयों द्वारा पूर्व में कई गई कार्यवाही से असंतुष्ट थे। कलेक्टर मेहता ने उनकी शिकायतें भी शालीनता से सुनीं और निष्पक्ष समाधान का भरोसा दिलाया। उनकी सहजता और त्वरित निर्णय लेने की प्रक्रिया से उपस्थित परिवादी संतुष्ट नजर आए। जनसुनवाई ने प्रशासन और जनता के बीच संवाद को और मजबूत किया है, जिससे लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो सकेगा।

Exit mobile version