24 News Update निंबाहेड़ा। उपखंड अधिकारी विकास पंचोली की अध्यक्षता में आज उपखंड स्तरीय शांति समिति और सीएलजी सदस्यों की मीटिंग पंचायत समिति सभागार में संपन्न हुई। उपखंड अधिकारी विकास पंचोली ने बताया कि क्षेत्र में बाल विवाह पर रोकथाम हेतु सूचना देवे साथ ही साथ किसी भी प्रकार की संवेदनशील गतिविधियों से जुड़ी जानकारी आने पर संबंधित थाना पुलिस को तुरंत अवगत करावे। गर्मी के मद्देनजर हिटवेव को देखते हुए दिन में आवागमन करने से बचे और पालिका प्रशाशन हिटवेव के बचाव के क्रम में सड़कों ,मुख्य मार्गा पर पानी का छिड़काव कर आमजन की राहत देवे कोतवाली पुलिस सीआई रामसुमेर ने सदन को बताया कि जो बाते सामने आई है उसके संदर्भ में साइबर क्राइम के संदर्भ में आमजन को जागरूक होना जरूरी है। सोशल मीडिया पर आने वाली धार्मिक भ्रामक अफवाहों को फॉरवर्ड नहीं करे। आवागमन करने के दौरान हेलमेट लगाए,मोबाइल पर बात नहीं करे और वाहनों पर नंबर लिखवाए। नगर में सार्वजनिक जगहों और रोड़ों पर अतिक्रमण नहीं करे जिससे कि परिवहन हेतु व्यवस्था बनी रहे आमजन के लिए गाड़ियों में मोडीफाई बाइक में मोडिफाई साइलेंसर लगाने पर ठोस कार्यवाही होगी सीसीटीवी कैमरों बहुत ही उपयोगी है। इनसे घटनाएं ट्रेस आऊट करने ने मदद मिलती हैं अपने दुकानों और व्यावसायिक स्थल पर भी कैमरे लगवाए जाए। किरायेदारों का वेरिफिकेशन भी करवाया जाना आवश्यक है इस हेतु पुलिस द्वारा शेड्यूल बनाया गया है। मीटिंग में बड़े वाहनों की तेज रफ्तार को लेकर और आग लगने की फाल्स सूचनाओं के बारे में चिंता व्यक्त कर इस पर प्रभावी कार्यवाही करने की बात कही गई। मीटिंग में सदर थाना पुलिस सीआई संजय शर्मा,मीडिया कर्मी,सर्कल के अन्य थाना ,चौकी इंचार्ज,सदस्य उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सकल श्रीसंघ वर्षीतप मंडल द्वारा आयोजित सामूहिक पारणा कार्यक्रम वर्षीतप आराधको का आज 18वा पारणा सम्पन्न हुआ कोटा में साहित्य परिषद का दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर संपन्न / श्याम सोलंकी की पुस्तक “मेरे गीत मेरी ग़ज़ल” का विमोचन