24 News Update उदयपुर, 26 अगस्त। कुमावत वेलफेयर सोसायटी की ओर से 30 अगस्त को 80 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के 80 महिला-पुरुष वरिष्ठजनों का अभिनंदन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बुधवार को श्री चारभुजा जी मंदिर, सूरजपोल पर सोसायटी की बैठक आयोजित हुई।सोसायटी के महामंत्री माणक बबेरिवाल ने बताया कि बैठक में 30 अगस्त को आयोजित होने वाले अभिनंदन कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं के लिए स्वागत समिति, भोजन निर्माण, भोजन वितरण, जल समिति, रजिस्ट्रेशन सहित विभिन्न समितियों का गठन किया गया।अध्यक्ष सुधीर कुमावत ने बताया कि श्रमजीवी महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में 80 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के 80 महिला-पुरुष वरिष्ठजनों का अभिनंदन किया जाएगा। इन वरिष्ठजनों ने समाज को उच्च आदर्श एवं संस्कार प्रदान करने के साथ समाज को संगठित रखने और उसके विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कार्यक्रम संयोजक सुरेंद्र झालवार ने बताया कि समाज की इन धरोहरों का अभिनंदन कर कुमावत समाज स्वयं को गौरवान्वित महसूस करेगा। साथ ही समाज को अति विशिष्ट सेवा देने वाले धरोहरों का विशेष सम्मान भी किया जाएगा।बैठक में लक्ष्मी नारायण, डूंगरसिंह, दिनेश बबेरिवाल, पंकज झालवार, राजेंद्र झालवार, नरपत सिंह मेरावंडिया, हिम्मत कवाया, ताराचंद घीया, गणेश बबेरिवाल, चतर सिंह, रोशनलाल, नरेंद्र मेरावडिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation धर्म कर्मकांड नहीं, आत्मपरिवर्तन की साधना : मुनि अरहसागर महाराज महावीर जैन परिषद के नेतृत्व में भाजपा-कांग्रेस जिलाध्यक्ष व विधायकों को सौंपा ज्ञापन, प्रत्याशियों की सूची भी दी