24 News Update निम्बाहेड़ा (कविता पारख)। उपखंड क्षेत्र में मौसम रोज़ाना करवट बदल रहा है और गुलाबी सर्दी अब तेजी से दस्तक दे रही है। सुबह–शाम की ठिठुरन ने ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में लोगों को ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा लेने पर मजबूर कर दिया है।
मौसम विभाग की ताज़ा भविष्यवाणी के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और कड़ाके की बढ़ सकती है, साथ ही शीत लहर चलने की आशंका भी जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस वर्ष पर्याप्त वर्षा और एलनीनो के प्रभाव के कारण प्रदेश में ठंड सामान्य से अधिक पड़ सकती है।
ग्राम बडोली माधोसिंह में बुधवार सुबह ग्रामीणजन अलाव जलाकर तापते नजर आए। इसी दौरान निम्बाहेड़ा से आए विहार सेवक भी महाराज के साथ गांव पहुंचे। सर्दी का असर महसूस होते ही वे भी कुछ देर के लिए ग्रामीणों द्वारा लगाए गए अलाव के पास बैठकर गर्माहट लेने लगे।
सुबह और शाम बादलों की आवाजाही के कारण ठंडक और अधिक महसूस की जा रही है। लोगों ने सर्दी से बचाव के लिए अलाव, गर्म पेय, ऊनी वस्त्र और घरों में हीटर जैसे उपाय अपनाने शुरू कर दिए हैं।
निम्बाहेड़ा में बढ़ती गुलाबी सर्दी ने बढ़ाई परेशानीए अलाव के सहारे गर्माहट तलाशते ग्रामीण, विहार सेवक भी पहुंचे अलाव तापने

Advertisements
