24 News Update निंबाहेड़ा (कविता पारख)। निंबाहेड़ा में विगत दो दिनों से बदले मौसम के मिजाज के चलते निरंतर बेमौसम बरसात का दौर जारी है, जिससे लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है। ठंड से बचाव के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लेना शुरू कर दिया है।
मॉनसून की विदाई के बाद एक बार फिर नया मौसमी सिस्टम सक्रिय हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, देश में एक साथ तीन नए मौसमी सिस्टम सक्रिय हुए हैं, जिनमें से प्रमुख कारण चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ है। यह तूफान मंगलवार रात आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम और कलिंगापट्टनम के बीच काकीनाडा के आसपास तट से टकराएगा।
इसके अलावा, मध्य अरब सागर में बना डीप डिप्रेशन और उत्तरी हिमालय में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ भी मौसम में बदलाव का कारण बने हैं।
इन प्रणालियों से राजस्थान सहित देश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है। राज्य में 27 से 31 अक्टूबर तक विभिन्न जिलों में वर्षा होने की संभावना जताई गई है।
फिर बदला मौसम का मिजाज, महसूस होने लगी ठंड, कई दिनों तक रहेगी बारिश

Advertisements
