24 News Update उदयपुर। रसोई तक युद्ध की आंच पहुंच गई है। जेब पर भी ज्यादा गर्म पड़ने लगी है। तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है और इसका सबसे ज्यादा असर उदयपुर के उपभोक्ताओं पर पड़ा है। नई दरों के बाद राजस्थान में सबसे महंगा घरेलू गैस सिलेंडर अब उदयपुर में मिलेगा।ताजा संशोधन के अनुसार उदयपुर में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 884.50 रुपए से बढ़कर 944.50 रुपए हो गई है। यानी एक झटके में 60 रुपए का इजाफा।जयपुर में भी बढ़े दामराजधानी जयपुर में भी घरेलू गैस सिलेंडर अब 856.50 रुपए की बजाय 916.50 रुपए में मिलेगा। वहीं 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1796.50 रुपए से बढ़कर 1911 रुपए हो गई है। गौरतलब है कि घरेलू सिलेंडर की कीमतों में करीब 11 महीने बाद बढ़ोतरी हुई है, जबकि कॉमर्शियल सिलेंडर लगातार महंगे होते जा रहे हैं।बुकिंग नियम भी बदलेतेल कंपनियों ने रसोई गैस की बुकिंग को लेकर भी नया नियम लागू किया है। अब उपभोक्ता सिलेंडर की अगली बुकिंग डिलीवरी के 21 से 25 दिन बाद ही कर पाएंगे। उदाहरण के तौर पर यदि किसी उपभोक्ता ने 1 तारीख को गैस बुक करवाई और 2 तारीख को सिलेंडर मिल गया, तो वह अगली बुकिंग कम से कम 21 या 25 दिन बाद ही कर सकेगा। अलग-अलग तेल कंपनियों के लिए यह अंतराल थोड़ा अलग हो सकता है।तीन महीने में 302 रुपए महंगा कॉमर्शियल सिलेंडरकॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में इस साल लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। एक मार्च को ही तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले सिलेंडर पर 27.50 रुपए का इजाफा किया था। जनवरी से मार्च के बीच कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत कुल मिलाकर 302 रुपए तक बढ़ चुकी है। इससे होटल, रेस्टोरेंट और छोटे व्यापारियों की लागत भी बढ़ने लगी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation खेत में पानी दे रहे किसान पर तीन भालुओं का हमला, सिर-चेहरे पर गहरे घाव अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष- राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की महती भूमिका-डॉ. श्रीनिवास महावर