24 News update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। आसपुर मार्ग लोहारिया तालाब के सामने स्थित कान्हडदास दास धाम बड़ा रामद्वारा में चातुर्मास में शाहपुरा धाम के रामस्नेही संत तिलकराम ने सत्संग में बताया कि संसार में जो सुख है वह वास्तव में दुःख है सुख तो वैंकुट में समाया हुआ है ।संत ने कहा जब वैराग्य धारण होता है तब वास्तविक सुख का आभास होता है । मानस तन से परमात्मा की प्राप्ति कर सकते हैं । भजन करने वाला सुख में झूलता है। संतो के सत्संग सुनने से जीवन पार हो जाता है इनके मात्र दर्शन से पाप भाग जाते, व जीवन में आनंद आ जाता । अच्छे लोगों के संगत में रहना चाहिए संत ने बताया पानी की बूंद शिप में गिरने पर मोती केले पर गिरने पर कपूर एवं सांप के मुंह में गिरने पर जहर बन जाती है । चंदन के पेड़ की खुशबू आसपास के पेड़ों को भी सुगंधित कर देती है वैसे ही सत्संग से प्राप्त ज्ञान से परिवार भी ज्ञानी हो जाता है । भंवरा फूल की सुगंध से मोहित हो जाता है वह उसकी पंखुड़ी को भी नहीं काटता पर लकड़ी को काटकर घर बना देता है । भाग्य में सत्संग सुनने का नहीं होता वह कैसे सुन सकते । संत ने कहा कि जीवन में भक्ति के साथ-साथ तप त्याग भी बहुत जरूरी है । इसका केवल धार्मिक या आध्यात्मिक महत्व ही नहीं निरोगी शरीर के लिए भी महत्व है । आत्मा में अनंत शक्ति है वो अविनाशी है । जीवन का सत्य यह है जो आएगा वह जाएगा आत्मा शरीर रूपी वस्त्र बदलती है । इस प्रकार नए कपड़ों की चमक धीरे-धीरे समाप्त हो जाती है । इस प्रकार इस शरीर की चम यौवन भी धीरे-धीरे समाप्त हो जाती है। जो शिव द्रोही है वह राम का भक्त कभी नहीं हो सकता । प्रवक्ता बलदेव सोमपुरा ने बताया समिति अध्यक्ष सुधीर वाडेल के सानिध्य में सोमवार को उनकी दुकान पर कान्हडदास धाम बड़ा रामद्वारा के समिति सदस्यों की बैठक आहुत की गई । बैठक में गत वर्ष के रामद्वारा निर्माण का लेखा -जोखा प्रस्तुत किया गया उपस्थित सदस्यों ने उसका अनुमोदन किया । रामद्वारा में नए संत भवन का नवनिर्माण का मुहूर्त नवरात्री मे रखा गया है । बैठक में नानुलाल मोड पटेल ,जगदीश गुप्ता ,ललित पंचाल, अनिल वाडेल, विष्णु भासरिया ,निखिल दलाल ,रामकृष्ण वाडेल, विनोद सोनी ,देवीलाल सोनी, दामोदर दलाल, बलदेव सोमपुरा, बालमुकन्द शर्मा ,सुरेंद्र शर्मा ,भारत शर्मा, विमलचन्द्र पालीवाल ,विजय पंचाल सहित रामस्नेही उपस्थित रहे। संत प्रसाद देवीलाल सोनी परिवार का रहा सत्संग में रामस्नेही प्रभुलाल वाडेल, सुधीर वाडेल, मुकेश दलाल, अनिल वाडेल ,प्रदीप गुप्ता ,मयंक दोसी, विष्णु दोसी ,दामोदर दलाल, मनोज शाह, बालकृष्ण भासरिया, मंगलेश वाडेल ,दिनेश संचावत ,प्रद्युम्न शाह, जयप्रकाश गुप्ता सहित रामस्नेही भक्त उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जब हृदय में झूठ और पाप भरा है तब तक ह््रदय मे पूण्य और सत्य नही हो सकता है-संत रामनिवास शास्त्री रतनपुर बॉर्डर पर दो कंटेनरों से 40 लाख की अवैध शराब जब्त, दो ड्राइवर गिरफ्तार