Site icon 24 News Update

श्रीराम जानकी मंदिर से धूमधाम से निकली श्रीराम की भव्य शोभायात्रा

Advertisements

24 News Update निम्बाहेड़ा (कविता पारख) राम नवमी के पावन अवसर पर गुरुवार को निम्बाहेड़ा नगर में भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ निकाली गई। राम चरित मानस मंडल, हाथीवाला मंदिर के तत्वावधान में आयोजित इस शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
सुसज्जित रथ में भगवान श्रीराम की मनोहारी प्रतिमा को विराजित कर बैंड-बाजों के साथ नगर भ्रमण कराया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं भजन-कीर्तन करती हुई शामिल हुईं, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान पारंपरिक गैर नृत्य का भी आयोजन आकर्षण का केंद्र रहा।
शोभायात्रा हाथीवाला मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख बाजारों एवं मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची, जहां महाआरती कर प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर कन्हैयालाल शारदा, माहेश्वरी समाज अध्यक्ष विजय आगर, संरक्षक ललित शारदा, राम चरित मानस मंडल अध्यक्ष तरुण आगर, नरेंद्र धूत, सत्यनारायण शारदा, घांसीलाल बाहेती, दिनेश शारदा, सत्यनारायण साबू, संजय शारदा, शिव नामधराणी, अमरजीत भराड़िया, सुनील जाजू, अजीत शारदा, भगवतीलाल साबू, हेमंत शारदा, कपिल नामधराणी, जुगल किशोर बाहेती, आशीष काबरा, नरेंद्र खोगटा, अशोक शारदा, सत्यनारायण बजाज, नरेंद्र आगर, श्याम शारदा, कौशल काबरा, जगदीश गदिया, कैलाश शारदा, रमेश बजाज, मदन भराड़िया, राजेश समदाणी, रमेश आगर, राकेश भराड़िया, टीकम शारदा, अभिषेक धूत, मनीष शारदा, निलेश साबू सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
श्रीराम जानकी हाथीवाला मंदिर के पुजारी मनोज शर्मा ने बताया कि राम नवमी के अवसर पर प्रातःकाल भगवान श्रीराम का अभिषेक एवं हवन किया गया। मंदिर परिसर को भी विशेष रूप से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

Exit mobile version