24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। भारतीय किसान संघ जिला डूंगरपुर के पदाधिकारीयो ने माही का पानी पूरे डूंगरपुर के हर गांव तक पहुचाने कि मांग को लेकर विधायक व पूर्व सांसद के निवास पर ज्ञापन दिया।संघ से प्रवक्ता लल्लुराम बिजोला ने बताया चित्तौड़ प्रांत के मंत्री दिनेश अंबाडा, संभाग संरक्षक देवेंग भाई जेठाना, जिला अध्यक्ष गोविंदराम,चिखली तहसील अध्यक्ष दिलीप सिंह , सागवाड़ा अध्यक्ष रतनजी भाई , कोषाध्यक्ष लालशंकर बिजावाडा, नाथू भाई, नंगजी भाई सहित टीम ने सागवाडा विधायक शंकरलाल डेंचा के निवास स्थान पहुंचे व पूर्व सांसद कनकमल कटारा के निवास पर पहुचक चर्चा कर राजस्थान सरकार तक पूरे जिले के किसानों की मांग पहुंचाने के साथ विधान सभा व लोकसभा में मुद्दा पुरजोर तरीके से उठाने के लिए ज्ञापन सौंप कर मांग की गई है कि राजस्थान सरकार एवं केंद्र सरकार डूंगरपुर जिले की चिखली, गलियाकोट सागवाड़ा ओबरी गलियाकोट सीमलवाड़ा जोतरी आसपुर साबला दोवड़ा बिछीवाडा डूंगरपुर जिले की सभी तहसीलों के प्रत्येक गांव तक किसानों के खेतों की सिंचाई व आम जनता को पीने के लिए माही डेम का नहर व लिपट एरिकेशन के माध्यम से पानी पहुंचाया जाए। उसके बाद ही माही का पानी उदयपुर, सिरोही, जालोर, पाली ले जाने का प्लान किया जाए। साथ ही डूंगरपुर जिले से राजनीति करने वाले पूर्व, वर्तमान एवं भविष्य के सभी सरपंच, प्रधान, जिला प्रमुख, विधायक व सांसदों से मांग की गई है कि डुंगरपुर जिले की जनता किसानों की इस मांग को सरकार तक पहुंचाया जाए। माही का पानी हर रोज हजारों लीटर पानी गुजरात से बहकर जा रहा है लेकिन आजादी के 78 साल बाद भी आज दिन तक डूंगरपुर की जनता व किसान पानी के लिए तरस रहा है उसके साथ भारतीय किसान संघ जिला डूंगरपुर की सरकार से आग्रह है कि किसानों की इस मांग पर कोई ठोस कदम उठाया जाए। अन्यथा आने वाले दिनों में डूंगरपुर जिला मुख्यालय पर पूरे जिले के किसानों व भारतीय किसान संघ के द्वारा बड़ा आंदोलन किया जाएगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation शीतला सप्तमी हर्षोल्लास से मनाई, ठण्डा भोजन किया, नहीं जले चूल्हे भगवान की मूर्ति कोई छोटी-बड़ी नहीं होती, वे तो सिर्फ भाव के भगवान ही होते हैं-संत तिलकराम महाराज