24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। परंपराओं और आस्था से सराबोर शहर उदयपुर इस बार विजयादशमी महोत्सव का आयोजन और भी भव्य रूप में करेगा। श्री बिलोचिस्तान पंचायत और श्री सनातन धर्म सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में यह महोत्सव 2 अक्टूबर, गुरुवार को महाराणा भूपाल स्टेडियम, चेतक में आयोजित होगा।आयोजन की तैयारियों को लेकर शक्ति नगर स्थित सनातन धर्म मंदिर में समिति और पंचायत के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजकुमार तुलसीजा ने की, जिसमें आगामी महोत्सव के कार्यक्रम और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।धार्मिक अनुष्ठानों से महोत्सव का शुभारंभ होगा। महासचिव विजय आहुजा ने बताया कि परंपरा के अनुसार सुबह 9 बजे नवजात शिशुओं के बाल मुंडन संस्कार के साथ महोत्सव की शुरुआत होगी। इसके बाद दोपहर 3 बजे भगवान राम और लक्ष्मण द्वारा शिव पूजन किया जाएगा, जो आयोजन की धार्मिक गरिमा को बढ़ाएगा।शाम का कार्यक्रम धार्मिक उल्लास और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहेगा। दोपहर 3ः30 बजे सनातन धर्म मंदिर से शोभायात्रा निकलेगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होकर शाम 5ः30 बजे स्टेडियम पहुंचेगी। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम की झांकी सहित कई आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा।शाम 6ः30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत होगी, जिसके बाद 7 बजे आकाश में आतिशबाजी का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। 7ः30 बजे लंका दहन का आयोजन किया जाएगा और 7ः45 बजे रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के विशाल पुतलों का दहन किया जाएगा, जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देगा।इस बार महोत्सव का विशेष आकर्षण 100 फीट लंबी सोने की लंका है। रावण का पुतला 70 फीट, जबकि मेघनाद और कुंभकरण के पुतले 65 फीट ऊँचे होंगे। सोने की लंका का निर्माण मथुरा से आए शाकिर अली और उनकी टीम द्वारा किया जा रहा है, जिससे महोत्सव की भव्यता और भी बढ़ गई है।सेवा समिति के हेमन्त गखरेजा ने बताया कि विजय तिलक परम श्रद्धेय श्री शैलेश कुमार ब्रिजवानी गुरुजी के सान्निध्य में किया जाएगा। महोत्सव के सफल आयोजन के लिए अलग-अलग कार्यभार समिति और पंचायत के सदस्यों को सौंपे गए हैं।पंचायत अध्यक्ष नानकराम कस्तूरी ने कहा कि समिति और पंचायत के सभी कार्यकर्ता तन-मन से तैयारियों में जुटे हैं। इस तैयारियों में जितेंद्र तलरेजा, नरेंद्र कथूरिया, गुरुमुख कस्तूरी, मनोज कटारिया, अशोक खथूरिया, महेंद्र तलदार, नेवंदराम गखरेजा, नानक लूंज, मनोज बुलानी, हरीश भाटिया, अमित होलाराम, सोनू तलरेजा, विक्की थदवानी, मनीष डेम्बला, सुभाष कन्धारी, मनोज, मुकेश वाधवानी, सुमित कस्तूरी समेत बड़ी संख्या में सदस्य सक्रिय रूप से शामिल हैं। महोत्सव में भाग लेने वाले श्रद्धालु धार्मिक अनुष्ठानों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद उठाकर नवरात्रि और विजयादशमी की भव्यता का अनुभव करेंगे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation महाराणा प्रताप खेलगांव के खिलाड़ी टेनिस और बास्केटबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर चमके डॉ. मुर्डिया की ‘तू मेरी पूरी कहानी’ मूवी का उदयपुर में प्रीमियर, महेश भट्ट, अनु मलिक सहित कई हस्तियां शामिल