24 News Update निम्बाहेडा (कविता पारख)। बरसों की परंम्परा बरकरार रखते हुए पहली होली निम्बाहेड़ा के शक्तिपीठ श्रीअंम्बामाता मन्दिर परिसर में गांव के सभी समाज के पटेल इकत्रित होकर विधि विधान से पूजा अर्चना कर दहन की जाती है। यह परम्परा बरसों से चल रही है मान्यता है कि इस होली को दहन के बाद पुरे शहर कि विभिन्न स्थलों पर होली का दहन की जाती है ।शक्तिपीठ श्रीअंम्बामाता मन्दिर अध्यक्ष चैन सिंह चौहान ने बताया कि मुझे इस बरसों की परम्परा को करीब 26 साल हो चुके है। मेरे से पूर्व भी इस परम्परा को करते आ रहे है। यहां होली का दहन के बाद नगर के विभिन्न स्थलों पर होली दहन कार्यक्रम सपन्न किया जाता रहा है। बरसों की परम्परा को होली को दहन के लिए गांव के सभी समाज के पटेल इकत्रित होकर मीणा समाज, कुमावत, माली, राजपूत, जैन, सुथार ,मराठा ,जाट आदि अन्य समाजजन इस आयोजन में सभी समाज साथ रहकर आयोजन में उपस्थित होकर होली के लिए रोपते है आज के दिन होली दहन का कार्यक्रम आयोजन में शक्तिपीठ श्रीअंम्बामाता मन्दिर समिति के सदस्य चेनसिहं चोहान ,लक्षमीनाराण पटेल, कवर लाल, पटेल नारायण ,पुजारी, अजित पुरोहित, हिम्मत सिंह ,मदन लाला ,रामचंद्र,आदि समाजजनों की उपस्थिति में दहन का कार्यक्रम सपन्न किया गया। ं Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation डॉ. हिमानी सोलंकी का एमडी एनेस्थीसिया में चयन, क्षेत्र का नाम किया रोशन होलिका दहन पर प्रदूषणमुक्त वैदिक नवसस्येष्टि यज्ञ सफलतापूर्वक संपन्न