Site icon 24 News Update

किसान संघ ने वर्तमान खरीफ की सही गिरदावरी कर फसल खराबा दिलवाने की मांग को लेकर दिया ज्ञापन

Advertisements

24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। किसान संघ सोमवार को जिले में सभी ग्राम पंचायत सचिव को वर्तमान खरीफ की सही गिरदावरी कर फसल खराबा दिलवाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री के नाम ज्ञापन दिया। साथ ही 4 सितम्बर को सभी उपखण्ड अधिकारी व 8 को जिला मुख्यालय पर धरना दे कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया जायेगा।
संघ के जिला प्रवक्ता लल्लुराम बिजोला ने बताया की भारतीय किसान संघ राजस्थान प्रदेश के आह्वान पर मंगलवार को भारतीय किसान संघ जिला डूंगरपुर की ओर से जिले की सभी तहसीलों के प्रत्येक ग्राम पंचायत पर किसान संघ के पदाधिकारियों द्वारा पंचायत सचिव या पटवारी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय कृषि मंत्री एवं राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री के नाम किसानों को वर्तमान खरीफ फसल की सही गिरदावरी कर फसल खराबा दिलवाने,फसल बीमा योजना के नियमों में बदलाव करने, बिजली, सिंचाई , खाद, दूध डेरी,कृषि मंडी की समस्या का समाधान करने , कृषि यंत्रों पर टैक्स हटाने, चारागाह भूमि संरक्षण हेतु ज्ञापन सौंप कर मांग की गई है कि किसानों की इन समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की गई। संघ द्वारा 4 सितंबर को जिले की सभी तहसील मुख्यालयों पर उपखंड अधिकारी व तहसीलदार को एवं 8 सितम्बर को जिला मुख्यालय पर सैकड़ों किसान व पदाधिकारियों की ओर से धरना प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व केंद्रीय कृषि के नाम ज्ञापन दिया जायेगा।

Exit mobile version