Site icon 24 News Update

श्री बिलोचिस्तान पंचायत श्री सनातन धर्म सेवा समिति की चेटीचंद व रामनवमी हेतु तैयारी बैठक

Advertisements

24 News Update Udaipur. श्री बिलोचिस्तान पंचायत की कार्यकारिणी एवं श्री सनातन धर्म सेवा समिति के समस्त सदस्यों की एक आवश्यक बैठक श्री सनातन धर्म मंदिर में आयोजित हुई जिसमें आने वाले कार्यक्रम भगवान श्री झूलेलाल जी के मंदिर के ऊपर नूतन ध्वज चढ़ाना हेतु तैयारी हेतु चर्चा की गही जो की 13 मार्च शुक्रवार को श्री सनातन मंदिर में भगवान श्री झूलेलाल के मंदिर में नया ध्वज चढ़ाया जाएगा जिस हेतु तैयारी बैठक की गई पंचायत अध्यक्ष नानक राम जी कस्तूरी ने बताया कि उसे दिन सुबह 6:00 से 8:00 बजे तक 9 नव दंपतियों द्वारा भगवान श्री झूलेलाल की आरती एवं उनका दूध अभिषेक करगे एवं शाम को 5:30 बजे नूतन ध्वज चढ़कर भगवान श्री झूलेलाल की आरती की जाएगी वह प्रसाद वितरण किया जाएगा
इसी क्रम में चेटीचंड की तैयारी हेतु उपाध्यक्ष श्री जितेंद्र तालरेजा वह गुरुमुख कस्तूरी ने बताया कि चेटीचंड के दिन सुबह 6:00 बजे फिर भगवान श्री झूलेलाल का पंच अमृत द्वारा स्नान कराया जाएगा उसके पश्चात 11:00 श्री बहराना साहब की ज्योत पूरे शहर में सभी को दर्शन देने हेतु जलूस के रूप मै निकलेगी यह बहाराणा साहब की ज्योत श्री सनातन धर्म मंदिर के भगवान श्री झूलेलाल जी की अमरजोत से प्रारंब होती है इसी ज्योत का शहर भर मै दर्शन होने के पश्चात व स्वागत करके महा आरती करके जुलूस यहां से रवाना किया जाएगा वह शाम को इसी बहराना का विसर्जन किया जाता है
पंचायत के महासचिव विजय आहुजा ने बताया कि उसी दिन शाम को एक झांकी अपना संगठन द्वारा श्री भगवान झूलेलाल की बनाई जाती है जिसको लगभग 8 बार लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया व सम्मानित किया जा चूका है यह झांकी प्रतिवर्ष आकर्षण का केंद्र रहती है जिसमें कई बार इसमें 26000 दिए 26000 उंटी, 51000झंडे,इस तरीके की झांकी बनाई जाती है
सनातन धर्म सेवा समिति के सयोजक श्रीमान हेमंत गखरेजा व सचिव नरेन्द खथूरिया ने बताया गया कि इस बार रामनवमी 26 मार्च को बड़े धूमधाम से से सनातन धर्म मंदिर में मनाई जाएगी जिसमें करीब 26 जोड़े नो कुंडी हवन में बैठेंगे वह पूरे विधि विधान सेपाठ के पश्चात वह महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा l
सेवा समिति के सदस्य मनीष जी डेमला ने बताया कि इस बार चेटीचंड के उपलक्ष में से सनातन मंदिर में एक पेंटिंग कंपटीशन का आयोजन भी किया जा रहा है जो श्री भगवान झूलेलाल व भगवान श्री राम जी पर आधारित रहेगी इसमें भाग लेने वाले सभी प्रतियोगिताओं को इनाम दिया जाएगा प्रथम द्वितीय या अन्य श्रेणी में प्रतियोगिता का पुरस्कार का आयोजन Also जाएगाl
बैठक की अध्यक्षता ओम प्रकाश बजाज ओम प्रकाश जी पुरानी द्वारा की गई बैठक में प्रदीप मोदवानी, मोहन तलरेजा, दीपक बिलोची रमेश काटीजा, बलदेव तलदार, धीरज तुलसीजा, मुकेश गखरेजा, विजय कस्तूरी, कमल तलरेजा, गिरीश डोडेजा सहित बहुत सदस्य उपस्थित है

Exit mobile version