24 News update सलूंबर, 21 अगस्त। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय कुण में शुक्रवार को जिला कलेक्टर मुहम्मद जुनेद पी.पी. पहुंचे तो विद्यालय की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। कलेक्टर ने विद्यार्थियों से सीधे बातचीत कर पढ़ाई, भोजन, रहने की व्यवस्था और मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने बच्चों से उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा और यह भी जाना कि उन्हें किसी विषय में परेशानी तो नहीं आ रही। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत से पढ़ाई करने, अपना लक्ष्य तय करने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। खाने की गुणवत्ता पर खास नजरनिरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यार्थियों को दिए जाने वाले भोजन की व्यवस्था भी देखी। उन्होंने मेन्यू और भोजन की गुणवत्ता की जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों को साफ, पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन मिले तथा तय मेन्यू की नियमित पालना हो। उन्होंने साफ कहा कि भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। हॉस्टल से लेकर पढ़ाई तक देखी व्यवस्थाकलेक्टर ने आवासीय व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई, अध्ययन कक्ष और खेल सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय परिसर में स्वच्छ और अच्छा माहौल बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके बाद शिक्षकों से बातचीत कर विद्यार्थियों की उपस्थिति और पढ़ाई की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिन विद्यार्थियों को पढ़ाई में परेशानी हो रही है, उन पर विशेष ध्यान दिया जाए। कलेक्टर ने कहा कि आवासीय विद्यालय में बच्चों को घर जैसा सुरक्षित माहौल, अच्छी शिक्षा, पौष्टिक भोजन और जरूरी सुविधाएं मिलना जरूरी है। व्यवस्थाओं में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation नगरपालिका चुनाव को लेकर भाजपा नगर मंडल की महत्वपूर्ण बैठक दो दिवसीय आध्यात्मिक-सामाजिक समागम 22 से, पीठाधीश्वर हृदयानंद महाराज और भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी का होगा अभिनंदन