24 News Update उदयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयड़ बस्ती क्षेत्र में सर्वसमाज की ओर से मंगलवार को भव्य हिन्दू सम्मेलन एवं विशाल कलश यात्रा का आयोजन किया गया। केसरिया ध्वजों, जयघोषों और पुष्पवर्षा के बीच निकली कलश यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भगवामय कर दिया। आयोजन संयोजक गणेश पालीवाल ने बताया कि यह आयोजन संघ के शताब्दी वर्ष को समर्पित है, जिसमें समाज के हर वर्ग की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। कलश यात्रा का शुभारंभ सुथारवाड़ा स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर से हुआ। यात्रा छीपा मोहल्ला, विवेकानंद चौराहा, विश्वविद्यालय मार्ग से होते हुए शताब्दी चौराहे पर पहुंची, जहां यह विशाल धर्मसभा में परिवर्तित हो गई। यात्रा में पारंपरिक परिधान व चुंदड़ी धारण किए सैकड़ों महिलाएं मंगल कलश लेकर शामिल हुईं। मार्ग में जगह-जगह नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।युवा वाहिनी के कार्यकर्ता सफेद कुर्ता-पायजामा, केसरिया साफा पहनकर हाथों में केसरिया झंडे लिए जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारों के साथ चलते रहे। शोभायात्रा के अग्रिम पंक्ति में श्रीराम बजरंग व्यायामशाला के पहलवान अखाड़ा प्रदर्शन करते हुए आकर्षण का केंद्र बने। धर्मसभा में राष्ट्र, संस्कृति और सनातन पर विचारसनातन की आत्मा श्रीराम हैं – संत 1008 सुदर्शन महाराजधर्मसभा को संबोधित करते हुए परम पूज्य श्री श्री मेवाड़ पीठाधीश्वर संत 1008 सुदर्शन महाराज ने कहा कि देशभर में संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 85 हजार से अधिक हिन्दू सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सनातनी की आत्मा श्रीराम हैं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने समाज में राष्ट्रप्रेम जागृत करने का कार्य किया है। संघ के प्रहरियों को भी समाज द्वारा संतों के समान सम्मान दिया जाना चाहिए। संस्कृति बचेगी तभी हिन्दू राष्ट्र बचेगा – मीनाक्षी सहरावतवैदिक विचारक मीनाक्षी सहरावत ने कहा कि भारत विश्वगुरु था और रहेगा, लेकिन इसके लिए संस्कृति और सभ्यता की रक्षा अनिवार्य है। इसकी शुरुआत घर और परिवार से होनी चाहिए। उन्होंने चिंता जताई कि आधुनिकता की दौड़ में नई पीढ़ी अपनी जड़ों से दूर होती जा रही है। उन्होंने कहा कि बच्चों को स्वबोध से राष्ट्रबोध की शिक्षा देना समय की मांग है। यदि परिवार बिखरेंगे तो समाज और राष्ट्र भी कमजोर होंगे।धर्मसभा में विभाग प्रचारक धनराज ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सौ वर्षों की यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस्कॉन टेम्पल, मायापुर की साध्वी नंदनी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सभा की अध्यक्षता प्रकाश घरबड़ा ने की। इससे पूर्व कृष्ण किड्स विद्यालय के विद्यार्थियों ने वंदे मातरम् का सामूहिक गायन प्रस्तुत किया। संघ के पांच परिवर्तन विषय पर— सामाजिक समरसता पर ऋत्वी पोरवाल,स्वदेशी पर आकांक्षा, पर्यावरण पर आकांक्षा जैन, नागरिक कर्तव्य पर कीर्ति दमानी, विचार प्रबोधन पर प्रेक्षा जैन ने अपने विचार रखे। धर्मसभा का संचालन गोपाल गौड़ ने किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसाद का आयोजन किया गया। इनकी रही सक्रिय उपस्थितिकार्यक्रम में दिनेश भट्ट, प्रकाश घरबड़ा, पूर्व पार्षद मनोहर चौधरी, ओमप्रकाश चितौड़ा, कपीश जैन, महेश भावसार, राजकुमार जैन, कपिल चितौड़ा, पल्लव चौधरी, धवल सुथार, विनोद वेद, यशवंत सुथार, गोविंद छीपा, चेतन साहू, नरेंद्र चौधरी, गणेश पालीवाल, सुनील चितौड़ा, विकास पालीवाल, यश माली, विनोद पालीवाल, विकास गौड़, दिनेश सुथार, गोपालकृष्ण गौड़, राजेश माली, नीलकंठ रावत, हेमा भावसार, गरिमा सुथार, शंकर लोढ़ा, गीता नागदा, शिवशंकर नागदा, राजकुमार दमामी, पियूष जयंत शर्मा, नवनीत चितौड़ा, मनोज घरबड़ा, प्रदीप सुथार, मीठालाल प्रजापत, मनीष पोरवाल, महेश नागदा, राजेशगवारिया, ललित चौबीसा, महेंद्र मेघवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता केसरिया झंडे हाथों में लेकर नारे लगाते हुए उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर में बास्केटबॉल का महासमर: वेस्ट ज़ोन इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट का शंखनाद — 127 विश्वविद्यालय, 1500 से अधिक खिलाड़ी; मेज़बान बीएन विवि ने 34 अंकों से दर्ज की दमदार जीत मुख्यमंत्री ने राहडा फाउंडेशन के गोकाष्ठ अभियान को सराहा, कहा-पर्यावरण बचाने के लिए यह पहल महत्वपूर्ण -अब होली से पूर्व गोबर की माला बनाकर आदिवासी महिलाओं को मिल रहा रोजगार