24 News Update उदयपुर। हिरणमगरी थाना क्षेत्र में रेती स्टैंड की ओर सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। थाना सर्कल से सूचना मिलने पर हॉक-4 टीम जाप्ते के साथ मौके पर पहुंची, जहां एक अज्ञात पुरुष मृत अवस्था में पाया गया। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से मृतक की पहचान और उसके वारिसों की तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद 108 एम्बुलेंस की सहायता से शव को जनरल हॉस्पिटल उदयपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। अज्ञात शव को पहचान के लिए जनरल हॉस्पिटल उदयपुर की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है। हिरणमगरी थाना पुलिस ने कंट्रोल रूम को सूचना प्रेषित कर सभी थानाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में अज्ञात मृतक के वारिसानों की तलाश के लिए संदेश प्रसारित करने का आग्रह किया है। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति मृतक को पहचानता हो या उससे संबंधित कोई जानकारी रखता हो, तो तत्काल हिरणमगरी थाने को सूचित करें।मृतक का हुलिया— उम्र लगभग 45–50 वर्ष, कद करीब 5.5 फीट, रंग गेहुआ, सफेद दाढ़ी, सिर पर सफेद बाल। मृतक ने सफेद टी-शर्ट, सफेद पैंट एवं नीले रंग का अंडरवियर पहन रखा है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अरावली और मनरेगा के मुद्दे पर कांग्रेस का जन-जागरण, उदयपुर में सैकड़ों कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे 108-104 एम्बुलेंस सेवाओं पर संकट, सामूहिक रूप से कार्य बहिष्कार का ऐलान