सुरज वर्मा
24 News Update शाहपुरा. शहर में कांग्रेस पार्टी के विधायक प्रत्याशी नरेन्द्र कुमार रैगर अपने समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय के पूज्य संत श्री रामदयाल महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंचे। इस दौरान धार्मिक श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला तथा उपस्थित लोगों ने संत के चरणों में नमन कर क्षेत्र की खुशहाली और विकास की कामना की।शाहपुरा में आयोजित इस अवसर पर नरेन्द्र कुमार रैगर सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संत श्री रामदयाल महाराज से आशीर्वाद लेकर समाज में शांति, सौहार्द और विकास के लिए संकल्प व्यक्त किया। संत श्री रामदयाल महाराज ने सभी को आशीर्वाद देते हुए समाज में सेवा, सद्भाव और सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने का संदेश दिया।भक्तिमय माहौल में जुटे श्रद्धालु कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संत के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आया।इस अवसर पर नगर कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष रमेश सेन, नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष नमन ओझा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता लादू राम खटीक, सुनील पाराशर, नगर महामंत्री ओम सिंधी, नगर उपाध्यक्ष सुनील मिश्रा, राजस्थान कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अतुल त्रिपाठी तथा आनंद तिवारी, सूरजमल सूकरिया (हुरडा) सुरज वर्मा (पत्रकार)सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संतों का आशीर्वाद समाज और राजनीति को देता है नई दिशा,कांग्रेस के विधायक प्रत्याशी नेता नरेन्द्र कुमार रैगर व कार्यकर्ताओं ने संत श्री रामदयाल महाराज से लिया आशीर्वाद

Advertisements
