Site icon 24 News Update

फूलडोल महोत्सव में पहुंचे कटारिया, आचार्य रामदयाल महाराज से मिले, शाहपुरा जिला बहाली पर भी चर्चा

Advertisements

सुरज वर्मा
24 न्यूज अपडेट, शाहपुरा .नगर परिषद द्वारा हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन सत्कार किया श्री रामनिवास धाम शाहपुरा में पांच दिवसीय फूलडोल महोत्सव का आयोजन एकम से प्रारंभ हो गया है।महोत्सव के दौरान तीज का थाल का भव्य जुलूस निकाला गया। श्रद्धालु संप्रदाय की पवित्र पुस्तक श्री अणभे वाणी को सिर पर लेकर बैंड-बाजों के साथ श्री राममेडिया से सूरज पोल बारादरी तक पहुंचे।आचार्य जगतगुरु रामदयाल महाराज ने श्रद्धालुओं की अगवानी की। धाम को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। प्रतिदिन प्रातः आरती होती है और श्री स्तंभ जी के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने अल्प प्रवास पर धाम पहुंचकर आचार्य रामदयाल महाराज से मुलाकात की।इस दौरान आचार्य और संत रामनारायण देवास ने शाहपुरा जिले की बहाली का मुद्दा उठाया।रामनिवास धाम शाहपुरा में फूलडोल महोत्सव के दौरान मौजूद श्रद्धालु बारहदरी में आचार्य ने धर्म सभा को संबोधित किया।देश भर से श्रद्धालु महोत्सव में शामिल हो रहे हैं।प्रतिदिन दिन और रात में धर्म सभा और प्रवचन का आयोजन होता है। विभिन्न स्थानों से आई अर्जियों पर विचार किया जा रहा है। 19 मार्च को पंचमी के दिन आचार्य चातुर्मास की घोषणा करेंगे और महोत्सव का समापन होगा। कार्यक्रम संत निर्मल राम महाराज, संत जग बल्लभ राम, संत राम विश्वास रामसनेही सहित कई संत उपस्थित हैं।

Exit mobile version