Site icon 24 News Update

श्री रामेश्वर महादेव मंदिर का 20वां पाटोत्सव धूमधाम हर्षोल्लास से मनाया गया

Advertisements

24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के भोईवाड़ा में राज भोई समाज के नोहरा परिसर में स्थित श्री रामेश्वर महादेव मंदिर का 20वां पाटोत्सव बड़ी धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी राज भोई समाज के आराध्य देवाधिदेव श्री रामेश्वर महादेव मंदिर के पाटोत्सव अंतर्गत होमात्मक लघु रुद्र आचार्य पंडित विनोद त्रिवेदी के निर्देशन में, विप्रवर मनोज ठाकुर, दर्शन त्रिवेदी, विनय शुक्ला, मनोज शुक्ला, मुकेश भट्ट, मितेश पंड्या, भरत पंड्या के मंत्रोच्चार के साथ यजमान का लाभ डॉ. रौनक असावरा पुत्र मुकेश भोई ने लघु रुद्र में आहुतियां दी। कार्यक्रम में प्रभुदास धाम रामद्वारा संत उदयराम महाराज की उपस्थिति में लघु रुद्र यज्ञ की पूर्णाहुति की गई तथा उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक आरती उतारी गई। राज भोई समाज के अध्यक्ष मांगीलाल भोई ने बताया कि दिनांक 15 अप्रैल 2006 को समाज के सभी लोगों के सहयोग से बड़ी धूमधाम से श्री रामेश्वर महादेव मंदिर का निर्माण कर प्रतिष्ठा की गई थी, जिसके बाद से समाज में आपसी भाईचारा बढ़ा है और नगर में राज भोई समाज की अलग पहचान कायम हुई। धार्मिक आयोजन समिति के अध्यक्ष धूलजी भोई ने बताया कि श्री रामेश्वर महादेव के नाम से बना श्री रामेश्वर भक्त मंडल आज पूरे जिले में राम नाम की अलख जगाते हुए गांव-गांव, बस्ती-बस्ती, नगर-नगर श्री रामायण मणका 108 का पाठ कर रहा है। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मणलाल भोई, पूर्व अध्यक्ष लालशंकर भोई, पूर्व अध्यक्ष शंकरलाल भोई, पूर्व अध्यक्ष सूरजमल भोई, उपाध्यक्ष नानूलाल भोई, रतन पुष्प मोहन वाटिका के अध्यक्ष बनवारीलाल भोई, नवयुवक मंडल के अध्यक्ष अजय भोई, भूपेन असावरा, रमेश चंद्र भोई, अशोक एन भोई, संतोष एम भोई, गोपाल भोई, रमेश कुमार भोई, प्रकाश भोई, दिनेश भोई, गोपाल भोई, दीपक भोई, राजपाल भोई, अशोक एस भोई, नारायणलाल भोई, भीखालाल भोई डूंगरपुर, मोहित भोई डूंगरपुर, मौलिक भोई डूंगरपुर, नयन भोई, दिलीप भोई आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version