Site icon 24 News Update

नागरीया गणपति मंदिर का पाटोत्सव धूमधाम से मनाया गया

Advertisements

24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के आसपुर रोड, मसानिया तालाब के पास स्थित वागड़ क्षेत्रीय भावसार समाज के नागरीया गणपति मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सरस्वती व महालक्ष्मी प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में द्वितीय दशमी, माघ शुक्ल पक्ष पर पाटोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
पाटोत्सव में जयंत भावसार, चंद्रकांत भावसार, रूपनारायण, दीपक भावसार, लोकेश भावसार एवं पवन भावसार द्वारा भजन, पूजा एवं आरती की गई। पाटोत्सव को संबोधित करते हुए प्रभुदास धाम के संत उदयराम ने भावसार समाज की भक्ति की प्रशंसा करते हुए कहा कि जीवन को उज्ज्वल बनाने के लिए समर्पण अनिवार्य है, बिना त्याग के जीवन में कुछ भी प्राप्त होना नामुमकिन है।
इस अवसर पर ऋद्धि-सिद्धि सहित भगवान गणेश का मनोहारी श्रृंगार किया गया। भावसार समाज के नवयुवकों एवं महिलाओं ने भजनों की धुन पर झूम-झूमकर आनंद लिया। साथ ही मंदिर में महाआरती एवं महाप्रसाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में अंकित भावसार एवं संजय भावसार का सहयोग रहा। इस अवसर पर समाज के विजयराम, रामकिशोर, गुणवंत, गोपालकृष्ण, हितेंद्र भावसार, पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार, रमाकांत भावसार सहित समाज के समस्त पंच एवं महिलाएं उपस्थित रहीं। आभार मुकेश कुमार भावसार ने व्यक्त किया।

Exit mobile version