उदयपुर। देश के सबसे व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्गों में शामिल एनएच-48 रविवार को अचानक दहशत का पर्याय बन गया, जब ऋषभदेव थाना क्षेत्र में कागदर आवासीय स्कूल के सामने बने ओवरब्रिज से चलते वाहनों पर पत्थरों की बारिश होने लगी। ट्रक, रोडवेज बस और कारों पर हुए इस हमले ने कुछ मिनटों में ही हाईवे को खुले खतरे के ज़ोन में बदल दिया।


बस में चीख-पुकार, यात्री सहमे

डूंगरपुर डिपो की रोडवेज बस जैसे ही ओवरब्रिज के नीचे पहुंची, अचानक पत्थर बरसने लगे। कांच टूटने की आवाज से बस में बैठे यात्री घबरा गए, महिलाएं और बच्चे सहम गए। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन कुछ पल के लिए हालात बेकाबू हो गए।


अनियंत्रित ट्रक सड़क से उतरा

पत्थर लगने से एक ट्रक चालक संतुलन खो बैठा और ट्रक सड़क से उतर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि ट्रैफिक ज्यादा होता तो बड़ा हादसा टलना मुश्किल था


ओवरब्रिज बना खतरे की जगह

घटना के बाद सवाल उठ रहे हैं कि

  • ओवरब्रिज जैसे संवेदनशील स्थान पर निगरानी क्यों नहीं?
  • क्या पहले भी यहां असामाजिक तत्वों की गतिविधियां होती रही हैं?
    स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम के समय यह इलाका अक्सर असुरक्षित हो जाता है।

हाईवे पर जाम, गुस्से में चालक

घटना से नाराज वाहन चालकों ने गाड़ियां रोक दीं और विरोध जताया, जिससे हाईवे पर कुछ देर के लिए लंबा जाम लग गया। सूचना पर ऋषभदेव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात बहाल कराया।


मानसिक रूप से कमजोर युवक पकड़ा, जांच जारी

थानाधिकारी हेमंत अहारी ने बताया कि एक ट्रक चालक की सूचना पर एक युवक को पकड़ा गया है। प्रारंभिक तौर पर उसकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लग रही है। हालांकि पुलिस यह मानकर चल रही है कि घटना में और लोग भी शामिल हो सकते हैं, सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading