24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। गर्मी की छुट्टियों में बढ़ते यात्री दबाव को देखते हुए उत्तर-पश्चिम रेलवे द्वारा उदयपुर से संबंधित तीन प्रमुख रेलसेवाओं में डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है। इससे यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलने की उम्मीद है।उदयपुर से जुड़ी रेलसेवाओं में बढ़ोतरी इस प्रकार है:गाड़ी संख्या 20473/20474 (दिल्ली सराय – उदयपुर सिटी – दिल्ली सराय):दिल्ली सराय से 1 जून से 30 जून 2025 तक तथा उदयपुर सिटी से 2 जून से 1 जुलाई 2025 तक– 1 सेकंड एसी और 2 थर्ड एसी श्रेणी के डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी।गाड़ी संख्या 12991/12992 (उदयपुर सिटी – जयपुर – उदयपुर सिटी):1 जून से 30 जून 2025 तक– 2 द्वितीय कुर्सीयान और 1 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी।गाड़ी संख्या 09721/09722 (जयपुर – उदयपुर सिटी – जयपुर):जयपुर से 1 जून से 30 जून 2025 तक एवं उदयपुर सिटी से 2 जून से 1 जुलाई 2025 तक– 1 साधारण श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी।गाड़ी संख्या 20987/20988 (उदयपुर सिटी – असारवा – उदयपुर सिटी):उदयपुर सिटी से 1 जून से 30 जून 2025 तक एवं असारवा से 2 जून से 1 जुलाई 2025 तक– 1 साधारण श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी।अन्य प्रमुख रेलसेवाओं में डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी:उत्तर-पश्चिम रेलवे द्वारा उदयपुर के अलावा बीकानेर, अजमेर, जोधपुर, जयपुर, श्रीगंगानगर, मदार, जोधपुर, इंदौर, भगत की कोठी, साबरमती, जैसलमेर और सियालदाह सहित कुल 47 जोड़ी रेलसेवाओं में विभिन्न श्रेणियों के कुल 120 डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। बीकानेर-दिल्ली सराय, बीकानेर-दादर, अजमेर-अमृतसर, मदार-कोलकाता, अजमेर-दिल्ली जनशताब्दी, जयपुर-दिल्ली कैंट, जोधपुर-इंदौर, इंदौर-भगत की कोठी, जोधपुर-वाराणसी सिटी, श्रीगंगानगर-अंबाला, बीकानेर-मिरज, इत्यादि। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर सिटी-फारबिसगंज साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि में 4 ट्रिप का विस्तार, यात्रियों को राहत एमबी चिकित्सालय में जयपुर से आई विशेष टीम ने किया निपरीक्षण, व्यवस्थाओं और विकास कार्यों पर हुई चर्चा