24 News Update बांसवाड़ा। टेंपो चालक से लूट की वारदात सामने आई है। बाइक सवार तीन बदमाशों ने रास्ता रोककर चालक के गले पर चाकू रख दिया और उससे 4500 रुपए नकद व मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।जानकारी के अनुसार घटना नयागांव मार्ग स्थित Vagad Shri College के पास मंगलवार रात करीब 9 बजे हुई। नवागांव निवासी टेंपो चालक नरेंद्रगिरि गोस्वामी (40) देर रात अपना काम खत्म कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान Radha Bagh के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने चालक के गले पर चाकू रखकर उसे जान से मारने की धमकी दी और मारपीट करते हुए उसके पास मौजूद 4500 रुपए और मोबाइल फोन छीन लिया। इसी दौरान पीछे से एक बाइक सवार वहां पहुंच गया। उसे आते देख बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित ने बाइक सवार का मोबाइल लेकर अपने परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई।ग्रामीणों के अनुसार करीब 25 दिन पहले भी इसी स्थान पर एक मिल मजदूर से चाकू की नोक पर लूट की वारदात हुई थी। उस मामले का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। ऐसे में दोबारा इसी इलाके में लूट की घटना होने से लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी बढ़ती नजर आ रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बांसवाड़ा में भगवान आदिनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव श्रद्धा व उमंग से मनाया जाएगा आटा चक्की में फंसे बाल, महिला की सिर की चमड़ी तक उखड़ी; गंभीर हालत में उदयपुर रेफर