24 News Update उदयपुर। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) गोपाल स्वरूप मेवाड़ा की देखरेख में गोवर्धनविलास थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने बुधवार मध्यरात्रि नेला रोड क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक टवेरा कार से अंग्रेजी शराब के 17 कार्टन बरामद किए।
थानाधिकारी दिलीप सिंह झाला के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में टवेरा कार चालक हितेष सेवक (27) पुत्र भंवरलाल शर्मा, निवासी आरएचबी कॉलोनी गोवर्धनविलास, को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ प्रकरण संख्या 277/25 धारा 19/54 राजस्थान आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
27 अगस्त की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि सविना से नेला की ओर एक टवेरा कार में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब तस्करी की जा रही है। पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी की। सफेद रंग की टवेरा कार को रोकने का प्रयास किया गया तो चालक ने कार भगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। कार की तलाशी लेने पर विभिन्न ब्रांड की 17 पेटियां अंग्रेजी शराब बरामद हुईं, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस को संदेह है कि यह शराब गुजरात तस्करी के लिए ले जाई जा रही थी। मामले की गहन जांच जारी है।
कार्रवाई में शामिल टीम
इस कार्रवाई में थानाधिकारी दिलीप सिंह झाला, एएसआई मनोहर सिंह, कॉन्स्टेबल सुरेंद्र सिंह (2813), जितेंद्र सिंह (2001), अंकित सिंह (1718) और वैभव (971) शामिल रहे।
अवैध अंग्रेजी शराब से भरी टवेरा कार जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार

Advertisements
