Site icon 24 News Update

“नाकाबंदी में बड़ी सफलता”-झाड़ोल पुलिस ने पकड़ी 35 कार्टन अंग्रेजी शराब, कार जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

उदयपुर। अवैध शराब परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत झाड़ोल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 35 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर एक कार सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन द्वारा जिले के सभी थानाधिकारियों को अवैध शराब परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा श्रीमती अंजना सुखवाल एवं वृताधिकारी झाड़ोल विवेक सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी झाड़ोल फैलीराम मीणा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

दिनांक 21 मार्च को मुखबिर से अवैध शराब परिवहन की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने तत्काल नाकाबंदी शुरू की। नाकाबंदी के दौरान मुखबिर की सूचना के अनुसार एक काले रंग की Maruti Alto कार (रजिस्ट्रेशन नंबर RJ 27 CF 9308) को रुकवाकर तलाशी ली गई। तलाशी में वाहन से विभिन्न ब्रांड की कुल 35 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

पुलिस ने मौके पर ही शराब एवं वाहन को जब्त कर आरोपी मोहनलाल पुत्र लालूराम (उम्र 30 वर्ष), निवासी धार, पुलिस थाना नाई, जिला उदयपुर को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

Exit mobile version