Site icon 24 News Update

मकर संक्रांति पर विद्यार्थियों को किये स्वेटर वितरण

Advertisements

24 News Update मावली। बुधवार को मावली ब्लॉक अन्तर्गत भावली विद्यालय के विद्यार्थियों को स्वेटर वितरण किए गए ।
अतिथियों का स्वागत संस्था प्रधान भेरू लाल धोबी एवं रवि यादव ने तिलक लगाकर, उपरणा ओढ़ाकर, मेवाड़ी पाघ पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के उपशाखाउपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार शर्मा के प्रयासों से विद्यार्थियों को लाभान्वित किया गया। उदयपुर के भामाशाह राजेंद्र सिंह झाला व उनके सहयोगी सदस्यों द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरण किये गए। वितरण कार्यक्रम के पश्चात भामाशाहों द्वारा उपस्थित समस्त संभागियों , अतिथियों, विद्यार्थियों ने एक साथ कृष्ण भोग ग्रहण किया।
समारोह में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुखलाल गुर्जर, राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला माध्यमिक उपाध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी ,उप शाखा मंत्री भूपेंद्र पाठक ,संगठन मंत्री मदन लाल श्रीमाली ,पीईईओ से कालू लाल जाट व पीईईओ प्रतिनिधि लोकेश आमेटा की उपस्थिति रही। संस्था प्रधान भेरू लाल धोबी ने उपस्थित समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
संस्था प्रधान भेरुलाल धोबी ,रवि यादव, विद्यार्थियों,ग्रामवासियों, अभिभावकों की उपस्थिति रही।

Exit mobile version