24 News Update. उदयपुर। शक्तिनगर में स्वास्तिक ग्रुप की ओर से आयोजित गणपति महोत्सव इस बार भी श्रद्धा और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा। गणपति महोत्सव के दौरान बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस और वन मिनट शो सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं माताओं और बहनों ने भी आयोजन में गणपति वंदना से लेकर शृंगार और भोग प्रसाद व सांस्कृतिक आयोजनों तक बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।स्वास्तिक ग्रुप की ओर से पिछले 24 वर्षों से लगातार गणपति महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान शक्तिनगर सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु गणपति दर्शन के लिए पहुंचते रहे। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन पूजा-अर्चना, आरती, भजन-कीर्तन और प्रसादी के आयोजन हुए। भगवान गणेश का प्रतिदिन आकर्षक शृंगार भी किया गया।महोत्सव के दौरान बच्चों के लिए आयोजित फैंसी ड्रेस और वन मिनट शो खास आकर्षण रहे। बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से पांडाल में मौजूद श्रद्धालुओं का ध्यान खींचा। आयोजकों के अनुसार आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक आयोजनों से जोड़ना है। बच्चों के साथ महिलाओं की भागीदारी ने भी पूरे आयोजन को पारिवारिक और उत्सवी माहौल दिया।महोत्सव के अंतिम चरण में पांडाल में कल गणपति प्रतिमा को गाजे-बाजे और श्रद्धा के साथ विदाई दी जाएगी। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच गणपति 25 सितम्बर को प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा और श्रद्धालु अगले वर्ष फिर से गणपति के आगमन की कामना करेंगे। इस अवसर पर महाप्रसादी का भी आयोजन किया जाएगा।आयोजन में नवीन तलदार, विक्रम तलदार, विक्की कटारिया, मनीष कालरा, मदन छाबड़ा, जॉनी कटारिया, विक्की बजाज, सन्नी कालरा, मोहित मखीजा, सुनील चावला, रोहित पंजाबी, पंकज तलरेजा, कैलाश लिंजरा, आकाश आहूजा, ममता तलदार, मधु तलदार, प्रीत कटारिया, रीत कालरा, कशिश चावला, रोमा हिंदुजा, विनीता तलदार, नेहा तलरेजा, हेतल बजाज, नायशा तलरेजा और ऋचा मखीजा सहित स्वास्तिक ग्रुप के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर जिला स्तरीय छात्रा खो-खो खेलकूद प्रतियोगिता का उदघाटन बोहरा समाज का दावा, सैफी बाग कब्रिस्तान की जमीन को बिना जांच किए प्रशासन ने दे दिया मंदिर के लिए, धर्म की आड़ में भूमाफियाओं की साजिश का आरोप, एसओजी जांच की मांग