24 News Update उदयपुर। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत शहर के निजी विद्यालय में शनिवार को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छोटे-छोटे बच्चों ने स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्त जीवन के महत्व को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया।मुख्य अतिथि और नगर निगम आयुक्त ने छात्रों द्वारा बनाए गए चित्रों की सराहना करते हुए कहा कि देश को बदलने के लिए बच्चों को साथ लेकर कार्य शुरू करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास स्वच्छ भारत और प्लास्टिक मुक्त भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आयुक्त ने विद्यालय परिसर में फिनीलूप और छात्रों द्वारा संचालित प्लास्टिक बैंक का निरीक्षण कर प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट पर किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा भी की। प्रतियोगिता में बनाए गए शिक्षाप्रद चित्र शहर के प्रमुख स्थानों पर लगाए जाएंगे। आयुक्त ने स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी लखन लाल बैरवा को निर्देश दिए कि इन चित्रों के माध्यम से शहर वासियों और पर्यटकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाए। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया। प्रथम स्थान पर काव्यांशी राठौर, द्वितीय स्थान पर हिमांशी कुंवर झाला और तृतीय स्थान पर आरोही शर्मा रहे। कार्यक्रम में नगर निगम के अधिशाषी अभियंता यांत्रिक लखन लाल बैरवा, फिनीलूप के नरेंद्र योगेंद्र और आकाश दीप सहित अन्य लोगों का सक्रिय योगदान रहा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation महात्मा गांधी के विचारों के बिना लोकतंत्र अधूरा: अशोक गहलोत, “महात्मा गांधी अतीत ही नहीं, भविष्य भी हैं” विषयक सेमिनार आयोजित ताज अरावली होटल के रसूख के सामने बिछ गए जल संसाधन विभाग के अफसर, होटल ने दबा ली जमीन, खबर में पढ़ें सफेद झूठ का पर्दाफाश!!