24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। बांसवाड़ा मार्ग पर स्थित स्वामी विवेकानंद कॉलेज, सागवाड़ा में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर के तहत एनएसएस सप्ताह के अवसर पर लोक कल्याणकारी योजनाओं पर सर्वे कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना विकसित करना और उन्हें समाज की वास्तविक समस्याओं से परिचित कराना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता हेमंत दादा पाठक ने की। कॉलेज निदेशक सौरभ पाठक ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों को केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व भी सिखाती है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. दीपक पंड्या ने सर्वे कार्य की सामाजिक उपयोगिता और इसके परिणामों के महत्व पर विचार व्यक्त किए।विद्यार्थियों ने तलैया बस्ती, आड़ीवाट में जाकर विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं जैसे—स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल कल्याण—के लाभ के बारे में लोगों से संवाद किया। कार्यक्रम में समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation गमलेश्वर तालाब पर छात्र-छात्राओं को पक्षियों व तितलियों की दी जानकारी सामाजिक समरसता, सौहार्द, खुशी और उल्लास के साथ विराट हिन्दू सम्मेलन सम्पन्न