Site icon 24 News Update

सुखाड़िया विश्वविद्यालय भू-संपत्ति कार्यालय परिवार ने संगठन अध्यक्ष सालवी का किया सम्मान

Advertisements

24 News update उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय कर्मचारी संगठन (भारतीय मजदूर संघ) के अध्यक्ष श्री नारायण लाल सालवी के सालवी (बुनकर) समाज, साठ खेड़ा, खेरोदा चौकी, उदयपुर के अध्यक्ष चुने जाने पर भू-संपत्ति कार्यालय परिवार की ओर से एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में भू-संपत्ति कार्यालय के समस्त कर्मचारियों ने वर्ष के नए समाज अध्यक्ष बने नारायण लाल सालवी का माला, उपरणा और पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर हसनुद्दीन काज़ी, योगेश पालीवाल, रविंद्रपाल सिंह, चिंतनराज, नारायण लाल गुर्जर, भुण्डाराम, शोभालाल, विक्रम सिंह, राजू, मीठालाल, कैलाश, भेरूलाल मीणा सहित विश्वविद्यालय के कई कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि श्री सालवी का चयन समाज और संगठन दोनों के लिए गौरव की बात है। उनके नेतृत्व में समाज सेवा और संगठनात्मक कार्यों में नई ऊर्जा आएगी। समारोह के अंत में सभी के लिए अल्पाहार का आयोजन किया गया।

Exit mobile version